Panchak June 2023: आज से पंचक शुरू, जानें इस दौरान ना करें कौन से कार्य

Panchak June 2023: आषाढ़ माह का पंचक आज 9 जून की सुबह 9 बजकर 49 मिनट से शुरू हो रहा है, और 13 जून को दोपहर 1 बजकर 32 मिनट पर समाप्त हो रहा हैं. यह पांच दिन तक रहने वाला है. मान्यता है कि इस दौरान कोई भी कार्य शुरू करने पर यह पूर्ण नहीं होता है. आइए यहां जानें पंचक के दौरान किन कार्यों को ना करें
Panchak June 2023: हिंदू कैलेंडर के मुताबिक, हर महीने पांच दिन ऐसे होते हैं जिनमें कई तरह के शुभ और मांगलिक कार्यों की मनाही होती है. इन्हें पंचक कहा जाता है. शास्त्रों में पंचक काल को बेहद अशुभ समय माना जाता है. आषाढ़ माह का पंचक आज 9 जून की सुबह 9 बजकर 49 मिनट से शुरू हो रहा है, और 13 जून को दोपहर 1 बजकर 32 मिनट पर समाप्त हो रहा हैं. यह पांच दिन तक रहने वाला है. मान्यता है कि इस दौरान कोई भी कार्य शुरू करने पर यह पूर्ण नहीं होता है. आइए यहां जानें पंचक के दौरान किन कार्यों को ना करें
पंचक काल में शुभ काम ना करें
पंचक काल में कोई भी शुभ या मांगलिक कार्य नहीं करना चाहिए.
शादी, मुंडन या नामकरण नहीं करने चाहिए.
इन दिनों दक्षिण दिशा की ओर यात्रा करने से बचना चाहिए.
पंचक के दौरान घर बन रहा हो तो उस पर छत नहीं डालनी चाहिए.
ऐसा माना जाता है कि पंचक समय में ये काम करने से नुकसान झेलना पड़ सकता है.
जून 2023 पंचक तारीख व तिथि
हिंदू पंचांग के अनुसार, आषाढ़ मास के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि यानी 9 जून को सुबह 06 बजकर 02 मिनट से शुरू हो रहे हैं, जो 13 आषाढ़ मास के कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि यानी 13 जून को दोपहर 1 बजकर 32 मिनट पर समाप्त हो रहे हैं.
5 तरह के होते हैं पंचक
धर्म-शास्त्रों में 5 तरह के पंचक का वर्णन किया गया है- अग्नि पंचक, चोर पंचक, राज पंचक, रोग पंचक और मृत्यु पंचक आदि. इस महीने शुक्रवार को शुरू होने के कारण इसे चोर पंचक कहा जाएगा. इस पंचक के दौरान यात्रा नहीं करनी चाहिए. साथ ही पैसों का लेनदेन और बिजनेस संबंधी कार्य से बचना चाहिए. इससे पैसों का नुकसान हो सकता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
मैंने डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. पिछले 6 वर्षों से मैं विशेष रूप से धर्म और ज्योतिष विषयों पर सक्रिय रूप से लेखन कर रहा हूं. ये मेरे प्रमुख विषय हैं और इन्हीं पर किया गया काम मेरी पहचान बन चुका है. हस्तरेखा शास्त्र, राशियों के स्वभाव और उनके गुणों से जुड़ी सामग्री तैयार करने में मेरी निरंतर भागीदारी रही है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री प्राप्त करने के बाद. इसके साथ साथ कंटेंट राइटिंग और मीडिया से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में काम करते हुए मेरी मजबूत पकड़ बनी. इसके अलावा, एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी मैंने गहराई से लेखन किया है, जिससे मेरी लेखन शैली संतुलित, भरोसेमंद और पाठक-केंद्रित बनी है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




