ePaper

Photos : पानागढ़ बाजार हिंदी हाई स्कूल परिसर में जल जमाव और गंदगी का अंबार, अभिभावकों ने जताया रोष

Updated at : 19 Aug 2023 2:58 PM (IST)
विज्ञापन
Photos : पानागढ़ बाजार हिंदी हाई स्कूल परिसर में जल जमाव और गंदगी का अंबार, अभिभावकों ने जताया रोष

अभिभावकों ने जब स्कूल शिक्षकों को इस बारे में सूचित किया तो उन्होंने स्पष्ट कर दिया कि चूंकि प्राथमिक विद्यालय हाई स्कूल के अधीन है, इसलिए स्कूल के रख-रखाव की जिम्मेदारी हाई स्कूल की है.अभिभावकों का कहना है कि उन्होंने कई बार स्कूल की खराब हालत के बारे में शिकायत की है.

विज्ञापन
undefined

पानागढ़, मुकेश तिवारी : पश्चिम बर्दवान जिले के पानागढ़ बाजार हिंदी हाई स्कूल परिसर में शनिवार को स्कूल पहुंचे अभिभावकों ने देखा कि स्कूल परिसर में जल जमाव के साथ निकासी व्यवस्था भी दुरुस्त नहीं है. गंदगी का जगह-जगह अंबार लगा हुआ है और जमे पानी में डेंगू का लार्वा की आशंका को लेकर लोग गुस्से में आ गये

undefined

बताया जाता है की पिछले कुछ दिनों से हो रही भारी बारिश के कारण नालियों की सफाई नहीं की गयी है, जिसके कारण स्कूल परिसर में बारिश का पानी जमा हो गया है. स्कूल के बगल में एक तालाब भी है. उस तालाब का पानी निकासी नहीं होने के कारण विद्यालय परिसर में ही जमा हो गया है. जिससे पूरा विद्यालय परिसर जलमग्न हो गया.

undefined

पानागढ़ बाजार हिंदी हाई स्कूल में घटी इस घटना को लेकर छात्रों में भी रोष है. शनिवार की सुबह अपने बच्चों को स्कूल छोड़ने आए अभिभावकों ने यह दशा देख भड़क गए. पानागढ़ बाजार हिंदी प्राथमिक विद्यालय तथा पानागढ़ बाजार गर्ल्स हिंदी हाई स्कूल में अभिभावक छात्रों को स्कूल छोड़ने आये तो उन्होंने स्कूल की इतनी खराब हालत देखी.

undefined

अभिभावकों का कहना है कि स्कूल परिसर में जमे गंदे पानी में डेंगू का लार्वा होने की आशंका बढ़ जा रही है. इसके कारण स्कूल में पढ़ने आने वाले छात्र – छात्राओं में डेंगू ,मलेरिया सहित विभिन्न बीमारियों की आशंका बनी है.अभिभावकों का आरोप है की स्कूल परिसर बड़े – बड़े घास और झाड़ियों के उगने के कारण सांप जैसे अन्य जहरीले और नुकसान पहुंचाने वाले कीड़े-मकौड़े स्कूल में प्रवेश कर रहे हैं.

undefined

अभिभावकों ने जब स्कूल शिक्षकों को इस बारे में सूचित किया तो उन्होंने स्पष्ट कर दिया कि चूंकि प्राथमिक विद्यालय हाई स्कूल के अधीन है, इसलिए स्कूल का रखरखाव हाई स्कूल की जिम्मेदारी है.अभिभावकों का कहना है कि उन्होंने कई बार स्कूल की खराब हालत के बारे में शिकायत की है. लेकिन कुछ नहीं किया गया. जिससे अभिभावकों में और पढ़ने आने वाले छात्र छात्राओं में दहशत है. इस संबंध में स्कूल प्रशासन और स्कूल के शिक्षकों की कोई टिप्पणी नहीं मिल पाई है.

undefined

अभिभावकों की शिकायत है कि पूरे स्कूल परिसर में पानी जमा होने से मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है. समूचे स्कूल परिसर में जल जमा हुआ है जो कि खुलेआम डेंगू के लार्वा को निमंत्रण दे रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola