VIDEO : पुरुलिया में पालघर जैसा कांड, 12 गिरफ्तार

Updated at : 13 Jan 2024 4:26 PM (IST)
विज्ञापन
VIDEO : पुरुलिया में पालघर जैसा कांड, 12 गिरफ्तार

बंगाल के पुरुलिया में कथित तौर पर मॉब लिंचिंग का मामला सामने आया है. मामले को लेकर भारतीय जनता पार्टी ममता बनर्जी सरकार पर हमलावर हो गई है. केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने सीधे तौर पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर हमला बोला है.

विज्ञापन

कोलकाता, हंसराज सिंह : उत्तर प्रदेश से पश्चिम बंगाल के मशहूर तीर्थ गंगासागर के लिए जा रहे साधुओं (Monks) को पश्चिम बंगाल के पुरुलिया में कथित तौर पर मॉब लिंचिंग का मामला सामने आया है. मामले को लेकर भारतीय जनता पार्टी ममता बनर्जी सरकार पर हमलावर हो गई है. केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने सीधे तौर पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर हमला बोला है. उन्होंने पूछा कि आखिरकार बंगाल में यह माहौल क्यों है ? उन्होंने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर तुष्टिकरण का आरोप लगाया है और कानून व्यवस्था पर भी सवाल खड़ा किया है. गौरतलब है कि इस मामले अब तक 12 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है.

विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola