PAK vs ZIM: भारत के बाद जिंबाब्वे ने भी पाकिस्तान की कर दी कुटाई, जीत के बाद जश्न का देखें VIDEO

Updated:
विज्ञापन
PAK vs ZIM: भारत के बाद जिंबाब्वे ने भी पाकिस्तान की कर दी कुटाई, जीत के बाद जश्न का देखें VIDEO

**EDS: TWITTER IMAGE VIA @T20WorldCup** Perth: Zimbabwe’s players celebrate after winning their ICC Men’s T20 World Cup cricket match against Pakistan, at Perth Stadium, Australia, Thursday, Oct. 27, 2022. Zimbabwe won the match by 1 run. (PTI Photo)(PTI10_27_2022_000238A)

पाकिस्तान और जिंबाब्वे के बीच पर्थ में खेले गये मुकाबले में रोमांच अपने चरम पर था. आखिरी ओवर में पाकिस्तान की टीम जीत के बेहद करीब थी, लेकिन जिंबाब्वे की टीम ने बड़ा उलटफेर करते हुए हरा दिया.

विज्ञापन

टी20 वर्ल्ड कप 2022 में पाकिस्तान की टीम को लगातार दूसरी हार का सामना करना पड़ा. पहले मैच में भारत के हाथों मिली शर्मनाक हार के बाद पाकिस्तान को दूसरे मुकाबले में जिंबाब्वे से भी करारी शिकस्त मिली. पर्थ में जिंबाब्वे ने पाकिस्तान को रोमांचक मुकाबले में 1 रन से हराया.

आखिरी ओवर में रोमांच चरम पर

पाकिस्तान और जिंबाब्वे के बीच पर्थ में खेले गये मुकाबले में रोमांच अपने चरम पर था. आखिरी ओवर में पाकिस्तान की टीम जीत के बेहद करीब थी, लेकिन जिंबाब्वे की टीम ने बड़ा उलटफेर करते हुए हरा दिया. आखिरी ओवर में पाकिस्तान को केवल 11 रन की जरूरत थी, लेकिन पाक टीम केवल 9 रन ही बना पायी. जिंबाब्वे ने पाकिस्तान को 131 रन का टारगेट दिया था.

Also Read: Pakistan Vs Zimbabwe: जिम्बाब्वे ने पाकिस्तान को चटायी धूल, यहां जानें आखिरी ओवर का रोमांच

पाकिस्तान को हराकर जश्न में डूबी जिंबाब्वे की टीम

पाकिस्तान की टीम को हराकर जिंबाब्वे की पूरी टीम जश्न में डूब गयी. पूरी टीम ने पहले पर्थ के स्टेडियम में जमकर जश्न मनाया. उसके बाद ड्रेसिंग रूम पहुंचकर पूरी टीम ने जमकर ठुमके लगाये.

जिंबाब्वे की जीत के बाद ट्विटर पर ट्रोल हो रही पाकिस्तान की टीम

जिंबाब्वे के हाथों शर्मनाक हार के बाद पाकिस्तान की टीम को सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया जा रहा है. कई यूजर्स पाकिस्तान टीम की तस्वीर पोस्ट कर जमकर मजे ले रहे हैं.

प्वाइंट टेबल में पाकिस्तान की टीम पांचवें स्थान पर

प्वाइंट टेबल में पाकिस्तान की टीम पांचवें स्थान पर पहुंच गयी है. पाक टीम ने अभी तक अपना खाता भी नहीं खोला है. पाकिस्तान की टीम को पहले मुकाबले में भारत ने 4 रन से हराया था, जबकि दूसरे मुकाबले में जिंबाब्वे ने 1 रन से हराया. ग्रुप 2 में टॉप पर भारत की टीम है. दो मैच में दो जीत के बाद भारतीय टीम के 4 अंक हैं. जबकि प्वाइंट टेबल में दूसरे स्थान पर दक्षिण अफ्रीका की टीम है. अफ्रीका की टीम के दो मैच में अबतक 3 अंक हैं. तीसरे स्थान पर जिंबाब्वे की टीम पहुंच गयी है. जिंबाब्वे के भी तीन अंक हो गये हैं. जबकि बांग्लादेश की टीम दो मैच में एक जीत के बाद 2 अंक हो गये हैं और प्वाइंट टेबल में चौथे स्थान पर पहुंच गयी है. प्वाइंट टेबल में निदरलैंड की टीम छठे स्थान पर बनी हुई है.

विज्ञापन
अरबिंद कुमार मिश्रा

लेखक के बारे में

By अरबिंद कुमार मिश्रा

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola