10 हजार रुपये से कम कीमत पर लॉन्च हुआ Oppo A18 स्मार्टफोन, यहां पाएं फीचर्स की पूरी जानकारी

Oppo ने भारत में अपने लेटेस्ट एंट्री सेगमेंट स्मार्टफोन A18 को लॉन्च कर दिया है. कुछ ही समय पहले कंपनी ने इस इस स्मार्टफोन को UAE में लॉन्च किया था. आपकी जानकारी के लिए बता दें कंपनी ने इसकी कीमत 10 हजार रुपये से कम रखा है. इस स्मार्टफोन में आपको 12GB रैम के साथ 5000mAh की बैटरी मिल जाती है.
Oppo A18 Launched in India: ओप्पो के स्मार्टफोन्स भारत में काफी ज्यादा पसंद किये जाते हैं. इनके स्मार्टफोन्स में आपको खूबसूरत डिजाइन के साथ काफी जबरदस्त कैमरा क्वालटी देखने को मिल जाती है. Oppo के पोर्टफोलियो में अपने ग्राहकों के लिए एंट्री लेवल से लेकर प्रीमियम सेगमेंट तक के स्मार्टफोन्स मौजूद हैं जिनमे से ग्राहक अपनी जरूरत और बजट के हिसाब से कोई सा भी सही ऑप्शन चुन सकते हैं. बता दें Oppo ने भारत में अपने एंट्री लेवल स्मार्टफोन्स के पोर्टफोलियो में इजाफा करते हुए अपने लेटेस्ट A18 स्मार्टफोन को लॉन्च कर दिया है. इस स्मार्टफोन की खासियत इसकी कीमत है. हालांकि, कंपनी ने फिलहाल इसके कीमत से जुड़ी कोई जानकारी नहीं दी है लेकिन, मीडिया रिपोर्ट्स की अगर मानें तो भारत में इसकी कीमत 10 हजार रुपये से कम ही होगी. बता दें यह स्मार्टफोन उन बायर्स को टारगेट करता है जो ज्यादा पैसे खर्च किये बिना अपने लिए एक अच्छे स्मार्टफोन की तलाश में हैं. अगर आप अपने लिए 10 हजार रुपये से कम कीमत पर एक अच्छे स्मार्टफोन की तलाश में हैं तो हम आपसे इसे चेकआउट करने को कहेंगे. तो चलिए Oppo के इस एंट्री लेवल स्मार्टफोन से जुड़ी सभी बातों को विस्तार से जान लेते हैं.
अगर आप इस स्मार्टफोन को खरीदने को खरीदने की सोच रहे हैं तो आपके लिए इसके फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस के बारे में पता होना बेहद ही जरुरी है. स्पेक शीट पर नजर डालें तो कंपनी ने इसमें 6.56 इंच का HD+ LCD डिस्प्ले दिया है. यह डिस्प्ले 720 निट्स की पीक ब्राइटनेस और 90Hz फास्ट रिफ्रेश रेट को भी सपोर्ट करता है. पावरफुल परफॉरमेंस के लिए कंपनी ने इस स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity G85 चिपसेट का इस्तेमाल किया है और यह 4GB रैम और 128GB इंटरनल स्टोरेज के सपोर्ट के साथ आता है. आउट ऑफ दी बॉक्स यह स्मार्टफोन Android 13 के साथ आता है और ColorOS 13.1 पर बेस्ड है. अगर आप फोटोग्राफी के शौक़ीन हैं तो बता दें कंपनी ने इसके रियर में डुअल कैमरा सेटअप दिया है. इसका प्राइमरी कैमरा 8 मेगापिक्सल का है और वहीँ इसका दूसरा कैमरा एक 2 मेगापिक्सल का डेप्थ शूटर है. सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए कंपनी ने इसके फ्रंट में 5 मेगापिक्सल का शूटर दिया है. बता दें यह स्मार्टफोन 5000mAh की बैटरी के साथ आता है और इसमें आपको साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर भी देखने को मिल जाता है.
Also Read: Nothing Phone 2 vs Vivo V29 Pro: 12GB रैम के साथ कौन सा स्मार्टफोन है बेस्ट ? यहां जानें
अगर आप इस स्मार्टफोन को खरीदने की सोच रहे हैं तो बता दें भारत में इसकी कीमत 9,999 रुपये रखी गयी हैं. इस स्मार्टफोन को आप ग्लोइंग ब्लू और ग्लोइंग ब्लैक कलर ऑप्शन में खरीद सकते हैं. आप अगर चाहें तो इस स्मार्टफोन को Oppo के ऑनलाइन स्टोर और ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स से भी खरीद सकेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




