नदिया के तृणमूल नेता की हत्या मामले में 48 घंटे बाद एक गिरफ्तार, सीबीआई जांच की मांग

Updated at : 26 Nov 2022 12:46 PM (IST)
विज्ञापन
नदिया के तृणमूल नेता की हत्या मामले में 48 घंटे बाद एक गिरफ्तार, सीबीआई जांच की मांग

पश्चिम बंगाल के नदिया जिले में 40 घंटे के बाद टीएमसी नेता की हत्या के आरोप में इसराफिल शेख को गिरफ्तार किया गया.इस विषय पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने कहा कि पंचायत चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आएंगे ऐसे ही होंगे. बंगाल अशांत हो गया है.

विज्ञापन

पश्चिम बंगाल के नदिया जिले में 40 घंटे के बाद टीएमसी नेता की हत्या के आरोप में इसराफिल शेख को गिरफ्तार किया गया. आरोपी को शुक्रवार देर रात नदिया जिला के थानापाड़ा थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया. आरोपी को नोवदा थाने की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. एफआईआर में 10 लोगों की सूची में इसराफिल का नाम नहीं है. पुलिस ने दावा किया कि तृणमूल नेता मतिरुल शेख की हत्या के पीछे एक गिरोह का हाथ है.

Also Read: West Bengal Breaking News LIVE : नदिया के तृणमूल नेता की हत्या मामले में 48 घंटे बाद एक गिरफ्तार
10 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज 

मुर्शिदाबाद में तृणमूल नेता की हत्या के मामले में परिवार वालों की तरफ से 10 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया गया था. इसमें नोवदा ब्लॉक तृणमूल के अध्यक्ष सफीउज्जमां शेख का नाम भी शामिल है. वह मुर्शिदाबाद तृणमूल सांसद अबु ताहिर के भतीजे हैं. एफआईआर में नामजद नदिया जिला परिषद की तृणमूल सदस्य टीना भौमिक साहा का भी नाम है. तेहट्टा के तृणमूल विधायक ने उन पर हत्या में सीधे तौर पर शामिल होने का आरोप लगाया है. तृणमूल सांसद महुआ मोइत्रा पर भी आरोप  लगाया गया है.

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने किया कटाक्ष

हालांकि, तृणमूल नेता और नदिया जिला परिषद की सदस्य टीना साहा भौमिक ने कहा कि विधायकों को वह करने के लिए मजबूर किया जा रहा है जो वे कहते हैं. इस विषय पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने कहा कि पंचायत चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आएंगे ऐसे ही होंगे. बंगाल अशांत हो गया है. तृणमूल के लोग आपस में ही लड़ेगे उनको बाहरी किसी की जरुरत नहीं है. पंचायत चुनाव जीतने का मतलब है लूट का सर्टिफिकेट मिलना.

Also Read: West Bengal : ईडी ने अनुब्रत की बेटी सुकन्या को 1 दिसंबर को फिर किया तलब
तृणमूल नेता की पत्नी ने सीआईडी ​​जांच की मांग की

मारे गए तृणमूल नेता पत्नी ने सीआईडी ​​जांच की मांग की है. हालांकि उसके पहले ही पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस की ओर से मामले की जांच शुरु हो गई है.

Also Read: कतर में FIFA World Cup, ब्राजील, अर्जेंटीना और जर्मनी में बंटे कोलकाता के फुटबॉल प्रेमी

रिपोर्ट : सामु रजक उत्तर 24 परगना

विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola