Odisha Minister Murder: FBI से कराएंगे नब दास हत्याकांड की जांच, मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने कही ये बात

Odisha Minister Murder: ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने बुधवार को विधानसभा में कहा कि राज्य अपराध शाखा (Crime Branch) ने राज्य के स्वास्थ्य मंत्री नबा दास की हत्या के मामले में अमेरिका के संघीय जांच ब्यूरो (FBI) से मदद मांगी है.
Odisha Minister Murder: ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने बुधवार को विधानसभा में कहा कि राज्य अपराध शाखा (Crime Branch) ने राज्य के स्वास्थ्य मंत्री नबा दास की हत्या के मामले में अमेरिका के संघीय जांच ब्यूरो (FBI) से मदद मांगी है. दास की हत्या को लेकर विपक्षी भारतीय जनता पार्टी (BJP) और कांग्रेस सदस्यों के हंगामे के बीच सदन में बयान देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि एफबीआई की मदद मांगी गई है क्योंकि ऐसे मामलों में व्यवहार विश्लेषण में इसकी सबसे अच्छी विशेषज्ञता है.
नवीन पटनायक ने विधानसभा में कहा, ओडिशा पुलिस की अपराध शाखा की जांच पटरी पर है. मैं सदन को आश्वस्त करना चाहता हूं कि देश और विदेशों में सर्वश्रेष्ठ फोरेंसिक विशेषज्ञों की सहायता से मामले में निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी. हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि इस अतिसंवेदनशील मामले को लेकर राजनीति की जा रही है.
पटनायक ने कहा कि पूर्व कैबिनेट मंत्री और इस सदन के सदस्य श्री दास का निधन बेहद चौंकाने वाला और परेशान करने वाला है. उन्होंने कहा,“ उनकी मृत्यु से हमने एक प्रिय सहयोगी और एक गतिशील नेता खो दिया है. वह ओडिशा, विशेष रूप से पश्चिमी ओडिशा के विकास के लिए प्रतिबद्ध थे.”
इस घटना का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि गत 29 जनवरी को दोपहर 12.35 बजे तत्कालीन स्वास्थ्य मंत्री को सहायक पुलिस उपनिरीक्षक गोपाल दास ने अपनी सर्विस रिवॉल्वर से गोली मार दी थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By शौर्य पुंज
मैं धर्म, ज्योतिष और आध्यात्मिक विषयों पर लेखन में विशेषज्ञता रखता हूं. हस्तरेखा शास्त्र, राशिफल, ग्रह-नक्षत्र, धार्मिक परंपराओं और पौराणिक कथाओं से जुड़े विषयों पर मेरी विशेष रुचि और गहरी समझ है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक करने के बाद मैंने डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. धर्म और ज्योतिष के अलावा एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी लगातार लेखन करता रहा हूं. मेरी कोशिश रहती है कि जटिल विषयों को आसान, रोचक और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुंचाया जाए.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










