Lok Sabha Chunav 2024: ओडिशा के बिरमित्रपुर विधानसभा में वोटरों की संख्या सबसे ज्यादा

पांच जनवरी तक चले वोटर लिस्ट के पुनरीक्षण के अनुसार इस अनुमंडल के बिरमित्रपुर, रघुनाथपाली और राउरकेला विधानसभा क्षेत्र की अंतिम वोटर लिस्ट पानपोष उप-जिलापाल विजय कुमार नायक द्वारा प्रकाशित की गयी है.
आगामी लोकसभा चुनाव के लिए विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत पान पानपोष अनुमंडल की अंतिम वोटर लिस्ट पानपोष उप-जिलापाल कार्यालय में प्रकाशित कर दी गयी है. गत पांच जनवरी तक चले वोटर लिस्ट के पुनरीक्षण के अनुसार इस अनुमंडल के बिरमित्रपुर, रघुनाथपाली और राउरकेला विधानसभा क्षेत्र की अंतिम वोटर लिस्ट पानपोष उप-जिलापाल विजय कुमार नायक द्वारा प्रकाशित की गयी है. इसके अनुसार तीनों विधानसभा में से बिरमित्रपुर विधानसभा में वोटरों की संख्या सर्वाधिक है. पानपोष अनुमंडल की तीन विधानसभा क्षेत्रों की 2019 की वोटर लिस्ट में 607,341 वोटर थे. अब पांच जनवरी 2024 तक, कुल 6,30,493 वोटर पंजीकृत किये गये हैं. 2019 की तुलना में 2024 में वोटरों की संख्या 23152 बढ़ी है. 2019 में बिरमित्रपुर विधानसभा क्षेत्र में कुल 2,31,637 वोटर पंजीकृत थे, जबकि 2024 की अंतिम सूची में कुल 2,41,303 वोटर हैं. 2019 में रघुनाथ पाली विधानसभा क्षेत्र में कुल 1,74,817 वोटर पंजीकृत थे, जबकि 2024 अंतिम सूची में कुल 1,79,480 वोटर हैं.
Also Read: ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक पुरी से लड़ेंगे चुनाव! शशि भूषण बेहेरा ने कही ये बात
इसी तरह राउरकेला विधानसभा क्षेत्र में 2019 में कुल 2,00,887 वोटर पंजीकृत थे, जबकि संशोधित कार्यक्रम के बाद अंतिम सूची में कुल 2,09,710 वोटर हैं. इसी प्रकार 18-19 आयु वर्ग में तीनों विधानसभा क्षेत्रों में युवा वोटरों की कुल संख्या 12810 हो गयी है. यह सूची प्रकाशित करने के दाैरान पानपोष उप-जिलापाल के अलावा डिप्टी कलेक्टर अर्पिता मोहंती, सहायक जिला कलेक्टर गोपबंधु नायक और विकास कुमार भोई, एडीडब्ल्यू भरत गुरु, लघु संचय अधिकारी प्रकाश कुमार दास उपस्थित थे. राजनीतिक दल भाजपा पानपाेष जिला संगठन की जिलाध्यक्ष लतिका पटनायक, बीजद राउरकेला शहर अध्यक्ष गगन पंडा और बीएसपी राउरकेला अध्यक्ष रंजन कुमार तांती को भी उप-जिलापाल द्वारा अंतिम वोटर लिस्ट प्रदान की गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




