Dream Girl 2 में रिप्लेस किये जाने पर नुसरत भरुचा ने तोड़ी चुप्पी, कहा- मैं एक इंसान हूं, इसलिए मुझे भी…

Nushrratt Bharuccha Net Worth
ड्रीम गर्ल में आयुष्मान खुराना और नुसरत भरुचा मुख्य भूमिकाओं में थे. हालांकि सीक्वल से उन्हें रिप्लेस किया गया. अब, एक लेटेस्ट इंटरव्यू में, सोनू के टीटू की स्वीटी अभिनेत्री ने अनन्या पांडे द्वारा रिप्लेस किए जाने पर खुलकर बात की है.

ड्रीम गर्ल 2 का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. आयुष्मान खुराना और अनन्या पांडे की प्रमुख भूमिकाओं वाली यह फिल्म 25 अगस्त को रिलीज होने जा रही है. हाल ही में इसका ट्रेलर जारी किया गया था, जिसे दर्शकों से ढेर सारा प्यार मिला.

फिल्म की पहली किस्त में आयुष्मान खुराना और नुसरत भरुचा मुख्य भूमिकाओं में थे. अब, ईटाइम्स संग इंटरव्यू में, अभिनेत्री ने ड्रीम गर्ल 2 में अनन्या पांडे द्वारा रिप्लेस किए जाने पर खुलकर बात की है. उन्होंने कहा, कि वह नहीं जानती कि उन्हें दूसरे पार्ट में क्यों नहीं लिया गया.

अभिनेत्री ने कहा कि केवल ड्रीम गर्ल 2 के निर्माता ही इस सवाल का जवाब दे सकते हैं. हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि वह एक इंसान हैं और जब उन्हें ड्रीम गर्ल 2 के लिए नहीं चुना गया तो दुख हुआ. उन्होंने यह भी कहा, “मैं एक इंसान हूं, इसलिए निश्चित रूप से दुख होता है और यह अनुचित लगता है.”
उन्होंने कहा कि यह निर्माताओं का निर्णय है कि किसे कास्ट करना है या नहीं. नुसरत भरूचा ने ड्रीम गर्ल 2 के ट्रेलर की तारीफ की और उम्मीद जताई कि फिल्म अच्छा प्रदर्शन करेगी.

नुसरत भरूचा की फिल्म ‘अकेली’ 25 अगस्त को ड्रीम गर्ल 2 के साथ क्लैश होने जा रही है. इस पर उन्होंने कहा कि उनकी फिल्म 18 अगस्त को रिलीज होने वाली थी, हालांकि, सेंसर बोर्ड से कुछ अनुमति के कारण फिल्म की रिलीज में देरी हुई. इसे 25 अगस्त तक बढ़ा दिया गया था और अब यह ड्रीम गर्ल 2 के साथ क्लैश हो रहा है.

ड्रीम गर्ल 2 में आयुष्मान खुराना को पूजा के रूप में वापस लाया गया है. हालांकि इस बार ट्विस्ट ये है कि पूजा स्टाइलिश अवतार में नजर आने वाली हैं. पहले पार्ट में वह सिर्फ लड़कों से फोन पर बात किया करती थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By आशीष लता
आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.
एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.
पत्रकारिता अनुभव
पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.
शिक्षा
आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.
संपर्क : [email protected]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










