UPI के जरिये भी खरीद-बेच सकेंगे शेयर, NSE ने लॉन्च किया ब्लॉक ट्रेडिंग का वीटा वर्जन

Updated:
विज्ञापन
UPI के जरिये भी खरीद-बेच सकेंगे शेयर, NSE ने लॉन्च किया ब्लॉक ट्रेडिंग का वीटा वर्जन

UPI Share Trading – नयी सर्विस आने के बाद निवेशक यूपीआई के जरिये पेमेंट कर शेयर की खरीदारी कर सकेंगे. इस पेमेंट में शेयर बाजार में स्टॉक्स खरीदने पर उसका जितना भी अमाउंट होगा, वह अकाउंट में ही ब्लॉक हो जाएगा. बता दें कि शेयर मार्केट में UPI से खरीद-बेच शुरू करने वाला भारत दुनिया का पहला देश होगा.

विज्ञापन

Buy Stocks Through UPI : नया साल की शुरुआत के साथ ही और शेयर बाजार में नयी सुविधा भी आ गई है. अब आप यूपीआई के माध्यम से शेयर बाजार में स्टॉक्स की खरीद बिक्री कर सकेंगे. एनपीसीआई ने 1 जनवरी, 2024 से सेकेंडरी मार्केट के लिए यूपीआई पेमेंट की सुविधा को मंजूरी दे दी है.

नयी सर्विस आने के बाद निवेशक यूपीआई के जरिये पेमेंट करके शेयरों की खरीदारी कर सकेंगे. इस पेमेंट में शेयर बाजार में स्टॉक्स खरीदने पर उसका जितना भी अमाउंट होगा, वह आपके अकाउंट में ही ब्लॉक हो जाएगा. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि शेयर मार्केट में UPI से खरीद-बेच शुरू करने वाला भारत दुनिया का पहला देश होगा.

Also Read: UPI पेमेंट के नियमों में होंगे ये बड़े बदलाव, जानें आप पर क्या पड़ेगा असर

नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (एनपीसीआइ) एक जनवरी 2024 से सेकेंडरी मार्केट के लिए यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस यानी यूपीआइ लॉन्च कर दिया. इसके बाद निवेशक यूपीआइ के जरिये भुगतान करके शेयर्स खरीद सकेंगे. अभी आइपीओ की बिडिंग में यूपीआइ के जरिये भुगतान की सुविधा है.

आइपीओ के लिए आवेदन करते समय पैसा निवेशकों के खातों में ही ब्लॉक हो जाते हैं और जब शेयर्स मिल जाते हैं, तब राशि डेबिट हो जाती है. इसी तरह सेकेंडरी मार्केट यानी शेयर बाजार में यह सुविधा शुरू होने के बाद शेयर खरीदने पर उसका जितना भी रकम होगा, वह निवेशक के खाते में ब्लॉक हो जायेगा. इसके बाद जब उसी दिन सेटलमेंट होगा, तो खाते से पैसा डेबिट हो जायेगा. सेकेंडरी मार्केट में यूपीआइ से खरीद-फरोख्त शुरू करने वाला भारत दुनिया का पहला देश होगा.

Also Read: UPI से पेमेंट करनेवालों के लिए खुशखबरी, बढ़ गई ऑटोमैटिक पेमेंट की लिमिट

एनपीसीआइ ने बताया कि क्लीयरिंग कॉरपोरेशन, स्टॉक एक्सचेंज, डिपॉजिटरी, स्टॉकब्रोकर, बैंक और यूपीआइ एप सर्विस प्रोवाइडर कंपनियों के साथ मिलकर बीटा वर्जन में पेमेंट सर्विस पेश की जायेगी. शुरुआत में यह सर्विस सीमित ग्राहकों के लिए ही होगी. इस कदम से लेनदेन की गति बढ़ जायेगी और भारत के स्टॉक एक्सचेंजों के लिए उसी दिन सेटलमेंट करने में मदद मिलेगी.

यह होगा प्रॉसेस

UPI के जरिये शेयर बाजार में पेमेंट करने पर शेयर खरीदने पर जितना भी पेमेंट अमाउंट होगा, वह निवेशक के खाते में ही ब्लॉक हो जाएगा. इसके बाद जैसे ही सेटेलमेंट होगा, निवेशक के खाते से पैसा डेबिट हो जाएगा. UPI गाइडलाइन्स के मुताबिक, एक निवेशक अधिकतम पांच लाख रुपये ब्लॉक कर सकता है. फंड ब्लॉक करने की फैसिलिटी इन्वेस्टर्स के लिए ऑप्शनल है. यह सुविधा स्टॉकब्रोकर देगा. अगर इन्वेस्टर ने इस सुविधा का चयन किया, तो ब्रोकर निवेशक के अकाउंट की डिटेल एक्सचेंजेज के साथ शेयर करेगा. BSE और NSE उस निवेशक के डेटा को क्लीयरिंग कॉरपोरेशन के साथ शेयर करेंगे.

विज्ञापन
राजीव कुमार

लेखक के बारे में

By राजीव कुमार

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola