'बंगाल में Lockdown का प्लान नहीं, कोरोना की दूसरी लहर के लिए पीएम जिम्मेदार'- कालियागंज की रैली में Mamata Banerjee का बयान

Lockdown Latest News: पश्चिम बंगाल में कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण के बीच ममता बनर्जी ने बड़ा बयान दिया है. पीएम मोदी पर हमला बोलते हुए ममता बनर्जी ने कहा कि देश में कोरोना वायरस की दूसरी लहर प्रधानमंत्री की वजह से शुरू हुई है. सीएम ने कहा कि समय पर पीएम ने इसपर एक्शन नहीं लिया, जिसकी वजह से आज देश में लोग परेशान हैं.
पश्चिम बंगाल में कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण के बीच ममता बनर्जी ने बड़ा बयान दिया है. पीएम मोदी पर हमला बोलते हुए ममता बनर्जी ने कहा कि देश में कोरोना वायरस की दूसरी लहर प्रधानमंत्री की वजह से शुरू हुई है. सीएम ने कहा कि समय पर पीएम ने इसपर एक्शन नहीं लिया, जिसकी वजह से आज देश में लोग परेशान हैं. ममता ने आगे कहा कि बंगाल में अभई लॉकडाउन लगाने का कोई प्लान नहीं है.
कालियागंज की रैली में ममता बनर्जी ने कहा कि मैं पीएम मोदी के हर मीटिंग में शामिल हुआ, लेकिन किसी भी मीटिंग में कोरोना से निपटने के लिए एक्शन नहीं लिया गया. उन्होंने पीएम मोदी पर बंगाल को जरुरत के मेडिसिन और कोरोना से निपटने के लिए वैक्सीन भी नहीं देने का आरोप लगाया.
टीएमसी सुप्रीमो ने कहा कि कोरोनावायरस के कारण हालात चिंताजनक है. दिल्ली में लॉकडाउन लागू कर दिया गया है. मैं आप सभी से कहना चाहती हूं कि यहां ऐसा कोई प्लान नहीं है. आप सभी लोग अपने घर में सुरक्षित रहें. जहां चुनाव बाकी है, वहां के लोग भी सुरक्षित तरीके से मतदान करने जाएं.
ममता बनर्जी ने पीएम मोदी पर हमला करते हुए कहा कि देश में ऐसा पीएम हमने कभी नहीं देखा. उन्होंने कहा कि बिना विजन के पीएम मोदी फैसला करते हैं. ममता ने कहा कि जब मन करता है, तब लॉकडाउन लगा देते हैं, जब उनका मन करता है नोटबंदी कर देते हैं, लेकिन फायदा किसी चीज का नहीं होता है.
बता दें कि पीएम मोदी ने पिछले दिनों आसनसोल की रैली में ममता बनर्जी पर सवाल उठाते हुए कहा था कि दीदी केंद्र के साथ मीटिंग में शामिल नहीं होती है. उन्होंने कहा था कि दीदी को अहंकार आ गया है, जिसकी वजह से वे केंद्र की बैठक में नहीं आती हैं. इसबार बंगाल की जनता उन्हें अवश्य सबक सिखाएगी.
Posted By: Avinish kumar Mishra
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




