Nick Jonas बेटी मालती के लिए बने सिंगर, लोरी गाकर बेबी का रख रहे ख्याल, ऐसा है प्रियंका चोपड़ा का रिएक्शन
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 11 May 2022 7:47 AM
प्रियंका चोपड़ा और पति निक जोनास हाल ही में पेरेंट्स बने है. दोनों के घर एक प्यारी सी बेटी आई है. जिसका नाम मालती है. अब पापा निक बेटी को शांत करने के लिए गाना गा रहे हैं.
बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस हाल ही में एक प्यारी सी बेटी के पेरेंट्स बने है. दोनों ने इस नन्ही सी गुड़िया का नाम मालती मैरी चोपड़ा जोनस रखा है. एक्ट्रेस ने मदर्स डे पर अपनी बेटी मालती की पहली तस्वीर फैंस के साथ साझा की थी. तसवीर में मालती का चेहरा तो नहीं दिख रहा था, लेकिन मां के गोदी में वह काफी सूकून से सोई दिखाई दी.
प्रियंका चोपड़ा ने बेटी के घर आने की खुशी में एक इमोशनल नोट भी लिखा, “इस मदर्स डे पर हम बताना चाहते हैं कि पिछले कुछ महीने हमारे लिए किसी रोलर कोस्टर राइड की तरह रहे. 100 दिनों के बाद NICU से हमारी बेटी आखिरकार घर आ गई है. हर परिवार की जर्नी यूनिक होती है और इसके लिए एक निश्चित स्तर के विश्वास की आवश्यकता होती है. जबकि हमारा कुछ महीनों का चुनौतीपूर्ण समय था, पीछे मुड़कर देखने पर यह लगता है कि हर पल कितना कीमती और परिपूर्ण है. प्रियंका चोपड़ा ने साथ ही सारे डॉक्टर्स, नर्स, केयरटेकर्स को शुक्रिया कहा. साथ ही निक जोनास के लिए लिखा, मुझे मां बनाने के लिए धन्यवाद. मैं तुमसे प्यार करती हूं.
https://www.instagram.com/p/CdTr_YnvMkp/
खैर, मालती के घर आने के बाद, ऐसा लगता है कि नन्ही सी बच्ची को एडजस्ट करने और शांत रहने में काफी मुश्किल हो रही है. जिसके बाद हॉलीवुडलाइफ की मानें तो, मालती को उसके नए घर में अच्छे से रखने और उसे शांत रखने के लिए पापा निक अपनी सिगिंग स्कील दिखा रहे हैं. वह अपनी बेटी को चुप करवाने के लिए लोड़ी गा रहे हैं. जाहिर है, निक ने अपने भाई की सलाह ली, जिसके बाद उनके भाई ने उन्हें क्रोनिंग प्रतिभा का उपयोग करने को कहा.
https://www.instagram.com/p/Ccd9W8_P3xz/
Also Read: प्रियंका चोपड़ा अपनी बेटी को अस्पताल से घर लाने के बाद काम पर लौटी, Citadel के सेट से शेयर की फोटो
इसके अलावा, सूत्र ने यह भी कहा कि निक को मालती का ऐसे ख्याल रखते देख प्रियंका काफी खुश है. पापा-बेटी के जोड़ी को देखकर उनका दिल पिघल रहा है. ऐसा इसलिए क्योंकि उनके पति लगातार मालती के लिए उसके पसंदीदा गाना गा रहे हैं. वह हाथों में गिटार लेकर गाना गा रहे हैं. यहीं नहीं कभी-कभी तो वह मालती को अपनी छाती पर आगे-पीछे करके भी गाना गाते है. जिससे बेबी शांत हो जाती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










