ePaper

नीरज चोपड़ा का लक्ष्य अगले साल पेरिस ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीतना, 90 मीटर पर भी लगाएंगे दांव

Updated at : 01 Sep 2023 9:19 PM (IST)
विज्ञापन
नीरज चोपड़ा का लक्ष्य अगले साल पेरिस ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीतना, 90 मीटर पर भी लगाएंगे दांव

सुपरस्टार भाला फेंक एथलीट नीरज चोपड़ा ने शुक्रवार को कहा कि वह अगले साल पेरिस में अपना ओलंपिक स्वर्ण पदक और 2025 में अपना विश्व चैंपियनशिप खिताब बरकरार रखने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे. उनका एक और लक्ष्य 90 मीटर तक भाला फेंकना भी है.

विज्ञापन
undefined

भारत के सुपरस्टार भाला फेंक खिलाड़ी खिलाड़ी अगले साल पेरिस ओलंपिक में गोल्ड मेडल बरकरार रखना चाहेंगे. बुडापेस्ट में विश्व खिताब जीतने के बाद 25 वर्षीय चोपड़ा रविवार को ओलंपिक और विश्व चैंपियनशिप खिताब दोनों जीतने वाले इतिहास के तीसरे भाला फेंक एथलीट बन गए.

undefined

यह पूछने पर कि क्या वह चेक गणराज्य के महान एथलीट जान जेलेज्नी की उपलब्धि हासिल कर सकते हैं जिनके नाम तीन ओलंपिक और तीन विश्व चैंपियनशिप खिताब हैं. इस पर चोपड़ा ने कहा, ‘अगर मैं प्रेरित बना रहता हूं और अपने खेल पर फोकस बनाये रखता हूं तो सबकुछ संभव है.’

undefined

उन्होंने कहा, ‘मेरी कोशिश है कि मुझे मेरा खिताब फिर से दोहराना है और मुझे इसके लिए जितनी भी मेहनत करने की जरूरत होगी, मैं करूंगा.’ चोपड़ा से पहले जेलेज्नी और नार्वे के आंद्रियास थोरकिल्डसन ने लगातार ओलंपिक और विश्व चैंपियनशिप खिताब जीते थे.

undefined

जेलेज्नी इस भारतीय सुपरस्टार के आदर्श भी हैं जिन्होंने 1992, 1996 और 2000 में ओलंपिक स्वर्ण जबकि 1993, 1995 और 2001 में विश्व चैंपियनशिप खिताब जीते हैं. थोरकिल्डसन ने 2008 ओलंपिक और 2009 विश्व चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीते थे. चोपड़ा ने हालांकि स्वीकार किया कि अगले साल पेरिस ओलंपिक में स्वर्ण पदक का बचाव करना बड़ी चुनौती होगी.

undefined

चोपड़ा ने कहा, ‘तोक्यो में पहला ओलंपिक खिताब जीतना बड़ी चुनौती थी और अब इसका बचाव करना इससे भी बड़ी चुनौती होगी क्योंकि फिर से हर एथलीट पूरी तैयारी के साथ आयेगा. इसमें तोक्यो ओलंपिक से भी ज्यादा दबाव होगा क्योंकि इसमें पहले से कहीं ज्यादा उम्मीदें होंगी और यहां तक कि मेरी भी खुद से उम्मीदें हैं.’

undefined

चोपड़ा ने कहा, ‘लेकिन मेरे लिए सबसे महत्वपूर्ण चीज खुद को चोट से बचाने की होगी. मुझे स्वस्थ और चोटों से मुक्त रहना होगा ताकि मैं अपने सभी खिताब फिर से जीत सकूं.’ चोपड़ा गुरुवार को ज्यूरिख डायमंड लीग में दूसरे स्थान पर रहे थे, उन्होंने कहा कि विश्व चैंपियनशिप से पहले उन्हें खांसी और गले में तकलीफ थी.

undefined

उन्होंने कहा, ‘मैं पहले यह बताना नहीं चाहता था क्योंकि लोग इसे बहाना समझ सकते थे. लेकिन क्वालीफिकेशन दौर से पहले मुझे खांसी और गले में दर्द था. मुझे परेशानी हो रही थी. ज्यूरिख में भी मुझे समस्या हो रही थी. मैं शत प्रतिश ठीक नहीं था, लेकिन मैं ठीक हो जाऊंगा. एक एथलीट का जीवन ऐसा ही होता है.’

undefined

महज तीन दिन के बाद चोपड़ा ने ज्यूरिख डायमंड लीग में हिस्सा लिया और उन्होंने स्वीकार किया कि वह पहले तीन थ्रो में जूझ रहे थे. उन्होंने 80.79 मीटर के थ्रो से शुरुआत की और अगले दो थ्रो फाउल कर बैठे. चोपड़ा ने कहा, ‘निश्चित रूप से ज्यूरिख में थकान थी. विश्व चैंपियनशिप के बाद सर्वश्रेष्ठ करना मुश्किल था. वॉर्म-अप में भी थोड़ी परेशानी थी, इसमें थोड़ा समय लगा. मैं पहले तीन थ्रो में जूझ रहा था, मेरा रन-अप भी सही नहीं था. थ्रो कमजोर थे, पूरी तरह तेजी में नहीं थे. तीसरे राउंड के बाद मुझे लगा कि मैं शीर्ष आठ में नहीं रह पाऊंगा.’

विज्ञापन
AmleshNandan Sinha

लेखक के बारे में

By AmleshNandan Sinha

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola