NCHM JEE 2024: होटल मैनेटमेंट कर बनाना चाहते हैं करियर, तो प्रवेश परीक्षा के लिए यहां से करें अप्लाई

Published by : Shaurya Punj Updated At : 13 Feb 2024 7:28 AM

विज्ञापन

NCHM JEE 2024: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने नेशनल काउंसिल फॉर होटल मैनेजमेंट ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन (NCHM JEE 2024) के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है. आवेदन प्रक्रिया 31 मार्च को समाप्त होगी.

विज्ञापन

NCHM JEE 2024: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने नेशनल काउंसिल फॉर होटल मैनेजमेंट ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन (NCHM JEE 2024) के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है. आवेदन प्रक्रिया 31 मार्च को समाप्त होगी. इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट Exams.nta.ac.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. उम्मीदवार 2 अप्रैल से 5 अप्रैल तक आवेदन पत्र के विवरण में सुधार कर सकते हैं.

Also Read: Sarkari Naukri Result 2024 Live: मैट्रिक पास से लेकर ग्रेजुएट्स तक कि निकली बंपर बहाली, जानें कैसे करें अप्लाई

NCHM JEE 2024: कैसे कर सकेंगे आवेदन

एनसीएचएम जेईई 2024 आवेदन पत्र भरने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.ac.in/NCHM/ पर विजिट करें.

वेबसाइट के होम पेज पर NCHM Click Here for Registration / Login पर क्लिक करें.

अब एक नए पेज पर स्टेप 1- अप्लाई फॉर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करके पंजीकरण कर लें.

अब स्टेप 2 में लॉगिन के माध्यम से अन्य सभी जानकारी भरकर आवेदन प्रक्रिया पूर्ण करें.

अंत में स्टेप 3 में निर्धारित शुल्क जमा करें और पूर्ण रूप से भरे हुए फॉर्म का एक प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें.

NCHM JEE 2024: रजिस्ट्रेशन फीस

इस परीक्षा में आवेदन करने के लिए फीस जमा करना जरूरी है. इसमें जनरल और ओबीसी वर्ग के लिए फीस 1000 रुपए है. इसके अलावा EWS वर्ग के युवाओं को फीस के तौर पर 700 रुपए जमा करने होंगे. वहीं, एससी और एसटी के लिए फीस 450 रुपए है. फीस का भुगतान ऑनलाइन मोड में कर सकते हैं.

NCHM JEE 2024: एग्जाम पैटर्न

एनसीएचएम जेईई 2024 परीक्षा में 200 वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्न शामिल होंगे. इन्हें पांच खंडों में बांटा गया है. इसमें संख्यात्मक क्षमता और विश्लेषणात्मक योग्यता, रीजनिंग, अंग्रेजी भाषा, सामान्य ज्ञान और करंट अफेयर्स और सेवा क्षेत्र योग्यता सेक्शन से सवाल होंगे. जो लोग एनसीएचएम जेईई 2024 देने के इच्छुक हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.ac.in पर डिटेल्ड नोटिफिकेशन देख सकते हैं.

NCHM JEE 2024: अनिवार्य शैक्षणिक योग्यता

इसके लिए उम्मीदवार किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से बारहवीं पास होना चाहिए.

NCHM JEE 2024: अधिकतम उम्र सीमा 01.07.2024 के मुताबिक

  • जनरल वर्ग- 25 साल

  • ओबीसी वर्ग- 25 साल

  • ईडब्ल्यूएस वर्ग- 25 साल

  • एससी और एसटी वर्ग- 28 साल

  • दिव्यांग वर्ग- 28 साल

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola