ePaper

Navratri 2022: राशि अनुसार मां दुर्गा की इस विधि से करें पूजा, मंत्र, नियम जान लें

Updated at : 26 Sep 2022 8:29 AM (IST)
विज्ञापन
Navratri 2022: राशि अनुसार मां दुर्गा की इस विधि से करें पूजा, मंत्र, नियम जान लें

Navratri 2022: मां दुर्गा के नौ देवी स्वरूप नौ ग्रहों की नियंत्रिका भी हैं. अपने जीवन की परेशानी, असफलता, धन की कमी, कर्ज संकट को दूर करने के लिए, मनोकामना पूरी करने के लिए अपनी राशि अनुसार करें नवरात्रि पूजा, विधि, मंत्र जान लें.

विज्ञापन
undefined

मेष राशि के जातकों को मां दुर्गा की आराधना करनी चाहिए.

मंत्र: ह्लीं दुं दुर्गायै नमः मंत्र की 11 माला एवं ओम् ऐं सरस्वत्यै नमः मंत्र का एक माला जप करना चाहिए.

undefined

वृष राशि के जातकों को मां काली की उपासना करनी चाहिए.

मंत्र: दुर्गापूजा के अवसर पर प्रतिदिन क्रीं ह्लीं क्लीं अथवा ऊँ क्रीं काल्यै नमः अथवा क्रां क्रीं क्रूं कालिका देव्यै नमः मंत्र का यथाशक्ति जप करना चाहिए.

undefined

मिथुन राशि वालों को देवी तारा की उपासना करनी चाहिए.

मंत्र: स्फटिक की माला से ऊँ ह्लीं त्रीं हुं फट् मंत्र की 11 माला जप करना चाहिए.इसके साथ ही तारा कवच का पाठ करना चाहिए.

undefined

कर्क राशि के जातकों को मां कमला की उपासना करना चाहिए.

मंत्र: प्रतिदिन नमः कमल वासिन्यै स्वाहा मंत्र का 11 माला जप तथा श्रीसूक्त का पाठ करना चाहिए.

undefined

सिंह राशि के जातकों को मां बाला त्रिपुरा की उपासना करनी चाहिए.

मंत्र: ऐं क्लीं सौं मंत्र का 11 माला जप करना चाहिए. साथ ही, इन्हें नियमित भैरवी त्रैलोक्य विजय कवच का पाठ करना चाहिए.

undefined

कन्या राशि के जातकों को मां मांतगी की उपासना करना चाहिए.

मंत्र: हें ऊँ ह्लीं क्लीं हूँ मातंग्यै फट् स्वाहा मंत्र की 11 माला जप करना चाहिए. साथ ही मांतगी सहस्रनाम जप करें.

undefined

तुला राशि वालों को दुर्गा पूजा के अवसर पर माता महाकाली की आराधना करें.

मंत्र: क्रीं हूं ह्लीं मंत्र का प्रतिदिन 21 माला जप करना चाहिए. काली कवच का नियमित पाठ करना चाहिए.

undefined

वृश्चिक राशि वाले जातकों को मां दुर्गा की उपासना करनी चाहिए.

मंत्र: ऊँ ह्लीं दुं दुर्गायै नमः मंत्र का 11 माला जप करना चाहिए.

undefined

धनु राशि वाले जातकों को इस दुर्गा पूजा के अवसर पर मां बगलामुखी की उपासना करनी चाहिए.

मंत्र: श्रीं ह्लीं ऐं भगवती बगले श्रियं देहि देहि स्वाहा मंत्र का 5 माला और ऐं ह्लीं क्लीं चामुण्डायै विच्चे मंत्र का एक माला जप करना चाहिए.

undefined

मकर राशि वाले जातकों को मां षोड़शी की आराधना करनी चाहिए.

मंत्र: हें श्री मंत्र का 51 माला तथा ऊँ पां पार्वती देव्यै नमः मंत्र का यथा शक्ति जप करना चाहिए.

undefined

कुंभ राशि के जातकों को मां भुवनेश्वरी की उपासना करनी चाहिए.

मंत्र: ऐं ह्लीं श्रीं मंत्र का 21 माला का जप करना चाहिए. श्री दुर्गा सप्तशती से कवच, अर्गला, कीलक तथा श्रीदेव्यथर्वशीरष एवं सप्तश्लोकी दुर्गा का पाठ करना चाहिए.

undefined

मीन राशि के जातकों के लिए मां बगलामुखी की उपासना करना श्रेष्ठ रहता है.

मंत्र: हें श्रीं ह्लीं ऐं भगवती बगले श्रियं देहि देहि स्वाहा मंत्र की 11 माला एवं मोती की माला से ऊँ ह्लीं श्रीं दुर्गा देव्यै नमः मंत्र का अधिकाधिक जप करना चाहिए.

ज्योतिष डॉ.एन.के.बेरा के बतायें अनुसार

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola