National Sports Day: जानें अब तक कितने लोगों को मिला मेजर ध्यानचंद खेल रत्न अवॉर्ड

Updated at : 29 Aug 2023 12:08 PM (IST)
विज्ञापन
National Sports Day: जानें अब तक कितने लोगों को मिला मेजर ध्यानचंद खेल रत्न अवॉर्ड

National Sports Day: हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर आज पूरा देश राष्ट्रीय खेल दिवस मना रहा है. ध्यानचंद की ख्याति इतनी अधिक है कि खेल जगत में दिये जाने वाले सर्वोच्च पुरस्कार का नाम उनके नाम पर मेजर ध्यानचंद खेल रत्न अवॉर्ड रखा गया है.

विज्ञापन

भारत राष्ट्रीय खेल दिवस आज के दिन यानी 29 अगस्त को मनाता है. हम सभी मेजर ध्यानचंद को भली भांति जानते हैं साथ ही साथ उनके हॉकी के जलवे अपने बड़े बुजुर्गों से सुन चुके हैं. किस तरह से जब वह हॉकी की गेंद को अपने हॉकी स्टिक से गोल पोस्ट की तरफ लेकर जाते थे. जब उनके कब्जे में गेंद होती थी तो कोई भी प्रतिद्वंद्वी उनके हॉकी स्टिक से बॉल को अलग नहीं कर पता था. कई लोगों का मानना था की मेजर ध्यानचंद के हॉकी स्टिक में चुंबक लगा हुआ है. आज हमारे देश के होनहार खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद जी का जन्म उत्सव है. उनके सम्मान में आज के दिन भारत राष्ट्रीय खेल दिवस मनाता है.

कुल 1000 से अधिक गोल है मेजर ध्यानचंद के नाम

मेजर ध्यानचंद 1928, 1932 और 1936 में भारत के लिए ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतने वाले हॉकी खिलाड़ी हैं. उन्होंने 1926 से 1949 तक अपने हॉकी करियर में कुल 400 गोल किये. इन्हें हॉकी का जादूगर भी कहा जाता है. इन्होंने अपने शुरुआती दिनों से खेल जगत से संन्यास लेने तक के सफर में कुल 1000 से अधिक गोल दागे हैं.

Also Read: National Sports Day 2023 पर जानें कहां स्थित है हॉकी के जादूगर ध्यानचंद की सबसे ऊंची मूर्ति
मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार

2021 से पहले भारत के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी को राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार दिया जाता था, जो कि भारत के खेल जगत में दिया जाने वाला सर्वश्रेष्ठ सम्मान है. इस पुरस्कार का नाम भारत के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी जी के नाम पर रखा गया था. लेकिन छह अगस्त 2021 को इस पुरस्कार का नाम बदलकर मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार कर दिया गया. किसी भी खेल में भारत के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी जब अपना बेहतरीन प्रदर्शन करते हैं और खेल जगत में अपना एक उचित मुकाम हासिल करते हैं तब उन्हें इस पुरस्कार से नवाजा जाता है. भारत के सर्वश्रेष्ठ हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद को सम्मान देते हुए इस सर्वश्रेष्ठ सम्मानित पुरस्कार का नाम मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार कर दिया गया. इस सम्मान की शुरुआत 1991 से 92 के दौरान की गई थी.

मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार की पुरस्कार राशि

इस सम्मान में एक पदक, एक प्रमाण पत्र और नकद इनाम मिलता है. सन 2004-05 तक, नकद पुरस्कार की राशि 5,00,000 रुपये थी. अब यह राशि 5 लाख से बढ़ाकर 7,50,000 कर दी गयी है. मेजर ध्यानचंद खेल रत्न (पूर्ण राजीव गांधी खेल रत्न) खिलाड़ी को प्रतिवर्ष दिया जाता है, जिसमें उत्कृष्ट खेल प्रदर्शन के लिए व्यक्ति या दल को सम्मानित किया जाता है. भारत सरकार द्वारा सम्मानित व्यक्तियों को रेलवे की मुफ्त पास सुविधा प्रदान की जाती है. जिसके तहत राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार विजेता राजधानी या शताब्दी गाड़ियों में प्रथम और द्वितीय श्रेणी वातानुकूलित कोचों में फ्री यात्रा कर सकते हैं. यहां खेल रत्न पुरस्कार प्राप्त खिलाड़ियों की सूची है.

Also Read: National Sports Day 2023: जब हिटलर के सामने जर्मनी को हराने के बाद भी मेजर ध्यानचंद की आंखों में थे आंसू
इस खिलाड़ियों को मिला है खेल जगत का सर्वश्रेष्ठ पुरस्कार

1991-92 – विश्वनाथन आनंद – शतरंज

1992-93 – गीत सेठी – बिलियर्ड्स

1993-94 – होमी मोतीवाला (संयुक्त) – नौकायन

1993-94 – पुष्पेंद्र कुमार गर्ग (संयुक्त) – नौकायन

1994-95 – कर्णम मल्लेश्वरी – भारोत्तोलन

1995-96 – कुंजारानी देवी (संयुक्त) – भारोत्तोलन

1996-97 – लिएंडर पेस (संयुक्त) – टेनिस

1997-98 – सचिन तेंदुलकर – क्रिकेट

1998-99 – ज्योतिर्मय सिकदार – एथलेटिक्स (ट्रैक और फील्ड)

1999-2000 – धनराज पिल्लै – हॉकी

2000-01 – पुलेला गोपीचंद – बैडमिंटन

2001 – अभिनव बिंद्रा – शूटिंग

2002 – अंजली वेद पाठक (संयुक्त) – शूटिंग

2002 – केएम बीनामोल (संयुक्त) – एथलेटिक्स (ट्रैक और फील्ड)

2003 – अंजू बॉबी जॉर्ज – एथलेटिक्स (ट्रैक और फील्ड)

2004 – राज्यवर्धन सिंह राठौर – शूटिंग (निशानेबाजी)

2005 – पंकज आडवाणी – बिलियर्ड्स और स्नूकर

2006 – मानवजीत सिंह संधू – शूटिंग

2007 – महेंद्र सिंह धोनी – क्रिकेट

2009 – मैरी कॉम (संयुक्त) – बाक्सिंग (मुक्केबाजी)

2009 – विजेंद्र कुमार सिंह (संयुक्त) – बाक्सिंग (मुक्केबाजी)

2009 – सुशील कुमार (संयुक्त) – कुश्ती

2010 – साइना नेहवाल – बैडमिंटन

2011 – गगन नारंग – निशानेबाजी

2012 – विजय कुमार – निशानेबाजी

2012 – योगेश्वर दत्त – कुश्ती

2013 – रोंजन सोढ़ी – निशानेबाजी

2015 – सानिया मिर्जा – टेनिस

2016 – पीवी सिंधु – बैडमिंटन

2016 – दीपा करमाकर – जिम्नास्टिक

2016 – जीतू राय – निशानेबाजी

2016 – साक्षी मलिक – कुश्ती

2017 – सरदार सिंह – हॉकी

2017 – देवेंद्र झांझरिया – जेवलिन थ्रो

2018 – विराट कोहली – क्रिकेट

2018 – साइखोम मीराबाई चानू – भारोत्तोलन

2019 – बजरंग पूनिया – कुश्ती

2019 – दीपा मलिक – पैरा एथलेटिक्स

2020 – रोहित शर्मा – क्रिकेट

2020 – विनेश फोगाट – कुश्ती

2020 – मनिका बत्रा – टेबल टेनिस

2020 – रानी रामपाल – हॉकी

2020 – मरियप्पन थंगवेलु – पैरा एथलीट

2021 – नीरज चोपड़ा – एथलेटिक्स

2021 – रवि कुमार – कुश्ती

2021 – लवलीना बोरगोहेन – मुक्केबाजी

2021 – पीआर श्रीजेश – हॉकी

2021 – अवनि लेखारा – पैरा शूटिंग

2021 – सुमित अंतिल – पैरा एथलेटिक्स

2021 – प्रमोद भगत – पैरा बैडमिंटन

2021 – कृष्णा नागर – पैरा बैडमिंटन

2021 – मनीष नरवाल – पैरा शूटिंग

2021 – मिताली राज – क्रिकेट

2021 – सुनील छेत्री – फुटबॉल

2021 – मनप्रीत सिंह – हॉकी

2022 – शरथ कमल – टेबल टेनिस

विज्ञापन
AmleshNandan Sinha

लेखक के बारे में

By AmleshNandan Sinha

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola