ePaper

नाम ममता और काम हिंसा वाला, हावड़ा में TMC सुप्रीमो पर बरसे केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे

Updated at : 02 Mar 2021 1:23 PM (IST)
विज्ञापन
नाम ममता और काम हिंसा वाला, हावड़ा में TMC सुप्रीमो पर बरसे केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे

केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने बंगाल की मुख्यमंत्री एवं तृणमूल कांग्रेस की सुप्रीमो ममता बनर्जी पर उनके नाम और आचरण को लेकर हमला बोला है. श्री चौबे ने कहा कि ममता बनर्जी हमेशा अपने नाम के विपरीत काम करती हैं. उनका नाम ममता है, लेकिन उनमें ममता बिल्कुल नहीं है. वह हिंसा वाला काम करती हैं.

विज्ञापन

हावड़ा : केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने बंगाल की मुख्यमंत्री एवं तृणमूल कांग्रेस की सुप्रीमो ममता बनर्जी पर उनके नाम और आचरण को लेकर हमला बोला है. श्री चौबे ने कहा कि ममता बनर्जी हमेशा अपने नाम के विपरीत काम करती हैं. उनका नाम ममता है, लेकिन उनमें ममता बिल्कुल नहीं है. वह हिंसा वाला काम करती हैं.

केंद्रीय मंत्री श्री चौबे पश्चिम बंगाल के उत्तर हावड़ा के डबसन रोड पर प्रदेश भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता की ओर से आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने कोलकाता आये थे. उन्होंने कहा कि बंगाल की तृणमूल सरकार हिंसा पर उतारू है. पूरे राज्य में हिंसा का माहौल बना हुआ है.

श्री चौबे ने कहा कि बंगाल चुनाव से पहले बीजेपी के बढ़ते जनाधार को देखकर तृणमूल कांग्रेस बौखला उठी है. बीजेपी कार्यकर्ताओं पर हमले हो रहे हैं. चुनाव में बंगाल की जनता उन्हें उनके इस व्यवहार के लिए जवाब देकर रहेगी. आगामी विधानसभा चुनाव में यहां कमल खिलेगा और फिर से बंगाल सोनार बांग्ला बनेगा.

Also Read: तृणमूल के इन दो मंत्रियों ने तोड़ी आचार संहिता, आरोप लगाते हुए चुनाव आयोग पहुंची भाजपा

हाल ही में एक वृद्धा को बेहरमी से पीटे जाने के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि यह चुनाव का मुद्दा नहीं, बल्कि इंसानियत का मुद्दा है. एक बुजुर्ग महिला को इसलिए बुरी तरह से पीटा गया कि उनका बेटा भाजपा कार्यकर्ता है. राज्य की जनता देख रही है और मुझे पूर्ण भरोसा है कि जनता इस चुनाव में हिसाब चुकता करके रहेगी.

ममता बनर्जी के बबुआ जेल जायेंगे

केंद्रीय स्वास्थ्य राज्यमंत्री ने तृणमूल कांग्रेस के सांसद और ममता बनर्जी के भतीजा अभिषेक बनर्जी का नाम लिये बगैर कहा कि सीबीआइ शिकंजा कस रही है. एक नहीं, कई घोटाले हैं. बहुत जल्द सच्चाई सामने आयेगी और बबुआ जेल जायेंगे.

Also Read: Bengal Chunav 2021: AIMIM चीफ ओवैसी आये थे ममता की TMC को हराने, अब लगे गठबंधन के लिए गिड़गिड़ाने

Posted By : Mithilesh Jha

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola