NABARD Grade A Admit Card 2023: नाबार्ड ग्रेड ए मेन्स एडमिट कार्ड 2023 आउट, ऐसे करें डाउनलोड
Published by : Shaurya Punj Updated At : 11 Nov 2023 7:15 AM
NABARD Grade A Admit Card 2023: नाबार्ड ने असिस्टेंट मैनेजर प्रिलिम्स एडमिट कार्ड को सोमवार 9 अक्टूबर को जारी किए और इसके साथ ही डाउनलोड लिंक को भी आधिकारिक वेबसाइट nabard.org पर एक्टिव कर दिया है.
NABARD Grade A Admit Card 2023: नेशनल बैंक फॉर एग्रीकल्चर एंड रूरल डेवलपमेंट (NABARD) ने ग्रेड ए मेन्स असिस्टेंट मैनेजर परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है. उम्मीदवार ग्रेड ए मेन्स असिस्टेंट मैनेजर एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट nabard.org से डाउनलोड कर सकते हैं.
उम्मीदवार अपने लॉगिन क्रेडेंशियल का उपयोग करके अपना नाबार्ड ग्रेड ए सहायक प्रबंधक प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे. सहायक प्रबंधक ग्रेड ‘ए’ के लिए मुख्य परीक्षा 19 नवंबर को आयोजित की जाएगी.
NABARD Grade A Admit Card 2023: इन स्टेप में करे डाउनलोड एडमिट कार्ड
नाबार्ड ग्रेड ए एडमिट कार्ड 2023 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करने के बाद करियर सेक्शन में जाना होगा. इस सेक्शन में दिए गए विभिन्न भर्तियों के अपडेट्स के लिंक में से नाबार्ड असिस्टेंट मैनेजर एडमिट कार्ड 2023 डाउनलोड लिंक पर क्लिक करना होगा. फिर नये पेज पर उम्मीदवारों को अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड या डेट ऑफ बर्थ के माध्यम से लॉग-इन करना होगा। लॉग-इन के बाद उम्मीदवार अपना नाबार्ड प्रिलिम्स एडमिट कार्ड डाउनलोड और प्रिंट कर सकेंगे.
NABARD Grade A Admit Card 2023: आवश्यक दस्तावेज
2023 के लिए नाबार्ड ग्रेड ए एडमिट कार्ड का प्रिंट आउट लेना होगा और उम्मीदवार को परीक्षा केंद्र पर ले जाना होगा. उन्हें अन्य आवश्यक दस्तावेज भी साथ रखने होंगे. यदि कोई उम्मीदवार इन दस्तावेजों को भूल जाता है तो उसे परीक्षा कक्ष में प्रवेश करने या परीक्षा देने की अनुमति नहीं दी जाएगी. इसलिए, परीक्षा के दिन आपके पास सभी आवश्यक कागजात होने चाहिए.
-
राजपत्रित अधिकारी द्वारा जारी फोटो पहचान प्रमाण
-
किसी मान्यता प्राप्त कॉलेज/विश्वविद्यालय द्वारा जारी किया गया पहचान पत्र
-
पैन कार्ड
-
पासपोर्ट
-
स्थायी ड्राइविंग लाइसेंस
-
लाइसेंस/मतदाता कार्ड/बैंक पासबुक
-
विवरण नाबार्ड ग्रेड ए मेन्स एडमिट कार्ड 2023 पर उल्लिखित है
नाबार्ड ग्रेड ए मेन्स कॉल लेटर 2023 में उल्लिखित विवरण निम्नलिखित हैं. उम्मीदवारों को यह सुनिश्चित करना होगा कि एडमिट कार्ड पर उपलब्ध जानकारी वैध और सही है.
-
उम्मीदवार का नाम
-
अनुक्रमांक
-
पंजीकरण संख्या।
-
माता – पिता का नाम
-
हाजिरी का समय
-
परीक्षा केंद्र
-
परीक्षा का समय
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










