ePaper

मुस्लिम महिलाओं ने बनाए खास दीपक, अयोध्या के साकेत भूषण मंदिर में जगमगाएंगे

Updated at : 29 Oct 2021 4:18 PM (IST)
विज्ञापन
मुस्लिम महिलाओं ने बनाए खास दीपक, अयोध्या के साकेत भूषण मंदिर में जगमगाएंगे

काशी में मुस्लिम महिला फाउण्डेशन की मुस्लिम महिलाओं ने साम्प्रदायिक सौहार्द की एक नई मिशाल पेश की है. महिलाओं ने गाय के गोबर और मिट्टी से इको फ्रेंडली श्रीराम दीपक तैयार किए हैं.

विज्ञापन

Varanasi News: गंगा जमुनी तहजीब को सहेज कर रखने वाले शहर काशी की मिट्टी से आज भी अध्यात्म और पुरानी संस्क़ति की खुश्बू आती हैं. यहां रहने वाले लोगों के दिलों में जाति-धर्म-सम्प्रदाय की जगह एकता का भाव दिलों में बसता है. काशी में मुस्लिम महिला फाउण्डेशन की मुस्लिम महिलाओं ने साम्प्रदायिक सौहार्द का परिचय देते हुए, गाय के गोबर और मिट्टी से इको फ्रेंडली श्रीराम दीपक तैयार किए हैं.

undefined

इन दीपक के माध्यम से मुस्लिम महिलाओं ने गाय संरक्षण, पर्यावरण संरक्षण और धार्मिक हिंसा से मुक्ति का संदेश दिया. मुस्लिम महिलाओं द्वारा तैयार किये गए दीपक धार्मिक समरसता का संदेश देने लिये काशी के हिन्दू परिवारों और प्रमुख लोगों को भेंट स्वरूप भी दिए जाएंगे.

undefined

मुस्लिम महिला फाउंडेशन की सदस्य नाजनीन अंसारी ने श्रीराम दीपक के बारे में बताया कि हम सभी मुस्लिम बहने मिलकर मिट्टी और गोबर से निर्मित स्वदेशी दीपक बना रहे हैं, जो पर्यावरण संरक्षण का भी संदेश हैं.

undefined
साकेत भूषण मंदिर में जलेंगे दीपक

मुस्लिम महिला फाउंडेशन के महिलाओं ने बताया कि, इन दीपकों को तैयार करने के बाद रंग बिरंगे तरीकों से सजाया जाएगा, इनमें से 108 दीपक अयोध्या के साकेत भूषण मंदिर में जलाने के लिए भेजे जाएंगे. अयोध्या में दिवाली के अवसर पर लाखों दीपक जलेंगे. उनमें जलने वाले ये 108 दिए मुस्लिम महिलाओं द्वारा अमन -चैन -शांति का पैगाम देकर जलेंगे.

undefined
राम सबके हैं और सबमे हैं

उन्होंने बताया कि इन दीपक के माध्यम से पूरी दुनिया को संदेश देना चाहते हैं कि, लोग राम के मार्ग को अपनाएं. पूरी दुनिया हिंसा के नाम पर प्रताड़ित की जा रही है. धर्म के नाम पर लोगो के बीच मारकाट मची हुई है. उन्होंने कहा कि राम सबके है और सबमे हैं. ‘हिन्दू- मुस्लिम समेत सभी धर्म जाति के लोगों के पूर्वज राम हैं, और सभी को राम के मार्ग पर चलने की आवश्यकता है.

(रिपोर्ट: विपिन सिंह, वाराणसी)

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola