Murder Case : झारखंड में झाड़-फूंक करने वाले ओझा की गोली मारकर हत्या, छानबीन में जुटी लोहरदगा पुलिस

Updated at : 14 Jan 2021 4:00 PM (IST)
विज्ञापन
Murder Case : झारखंड में झाड़-फूंक करने वाले ओझा की गोली मारकर हत्या, छानबीन में जुटी लोहरदगा पुलिस

Murder Case, Lohardaga News, लोहरदगा (गोपीकृष्ण) : झारखंड के लोहरदगा जिले के सदर थाना क्षेत्र में अपराधियों ने झाड़-फूंक करने वाले 57 वर्षीय ओझा शनिचरवा लोहरा की गोली मार कर हत्या कर दी. बताया जाता है कि तीन अपराधी रात में ओझा के घर झाड़-फूंक करने के नाम पर पहुंचे. काफी रात होने पर उन अपराधियों ने कुछ दूर छोड़ने को कहा. इसी दौरान अपराधियों ने उसकी गोली मारकर हत्या कर दी. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

लोहरदगा जिले में झाड़-फूंक का काम करने वाले 57 वर्षीय ओझा की अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी. लोहरदगा सदर थाना क्षेत्र के भक्सो हरा टोली निवासी शनिचरवा लोहरा के घर रात करीब 8:30 बजे तीन लोग झाड़-फूंक कराने के नाम पर आये थे. इन लोगों ने अपना पता नदिया गांव बताया. इन्होंने उसके घर पर नाश्ता भी किया. इसके बाद उन्होंने ओझा से कहा कि काफी रात हो गयी है. अब चलते हैं. आप थोड़ी दूर तक छोड़ दीजिए‌. इसी दौरान रास्ते में ही उन लोगों ने कनपटी से सटाकर ओझा को गोली मार दी.

Also Read: पुलिस हिरासत से फरार हुआ मारपीट का आरोपी, फरार आरोपी को खोजने के लिए लगी पूरी थाने की टीम

लोहरदगा सदर थाना प्रभारी मंटू कुमार ने जानकारी दी कि तीन अपराधियों ने हत्या की वारदात को अंजाम दिया है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

Posted By : Guru Swarup Mishra

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola