पुलिस हिरासत से फरार हुआ मारपीट का आरोपी, फरार आरोपी को खोजने के लिए लगी पूरी थाने की टीम

Updated:
विज्ञापन

पुलिस हिरासत से फरार मारपीट का आरोपी

विज्ञापन

कुडू : कुडू थाना क्षेत्र के पंडरा गांव में हुई मारपीट के मामले में हिरासत में लिया गया एक आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया. फरार आरोपी को खोजने में थाना की पूरी टीम लगा दी गयी, लेकिन आरोपी पुलिस की गिरफ्त में नहीं आया. बताया जाता है कि पंडरा गांव में दो दिन पूर्व घरेलू विवाद को लेकर सकुंद महतो व बलराम प्रजापति के बीच मारपीट हुई थी.

आपके शहर में

विज्ञापन

बलराम प्रजापति के बयान पर सकुंद महतो व एक अन्य पर मारपीट का मामला दर्ज किया गया था. दूसरी तरफ सकुंद महतो के बयान पर बलराम प्रजापति व एक अन्य पर दस जनवरी को मामला दर्ज करते हुए पुलिस ने दोनों तरफ से एक-एक आरोपी को हिरासत में लेकर जांच कर रही थी. मामला दर्ज होने के बाद दोनों आरोपियों को जेल भेजने की तैयारी चल रही थी.

जेल भेजने से पूर्व कुड़ू पुलिस ने एक आरोपी सकुंद महतो का प्राथमिक इलाज तथा कोरोना जांच के लिए कड़ी सुरक्षा के बीच कुड़ू सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया था. सीएचसी कुड़ू में मरीजों की काफी भीड़ लगी हुई थी. पुलिस जवान आरोपी को कोरोना जांच के लिए पर्ची बनवाने जैसै ही सीएचसी के कार्यालय गया, आरोपी ने दूसरे जवान को झटका देकर सीएचसी का चहारदीवारी फांद बस स्टैंड की तरफ तेजी से भागने लगा.

पुलिस के जवान कुछ समझ पाते, इससे पूर्व आरोपी तेजी के साथ बस स्टैंड पहुंचा तथा वाहनों की ओट लेकर फरार हो गया. आरोपी को खोजने के लिए थाना प्रभारी अनिल उरांव समेत थाना के सभी पुलिस अधिकारी से लेकर जवान शहरी क्षेत्र से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों कि सड़कों पर तलाशी अभियान चलाये, लेकिन आरोपी कहां गायब हो गया पता ही नहीं चला.

Posted By : Sameer Oraon

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola