तीन दिनों के लिए बंद रहेगा मुंगेर गंगा सड़क पुल, भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने लगाया नोटिस
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 02 Jun 2022 8:25 PM
मुंगेर रेल सह सड़क पुल के पहुंच पथ में निर्मित वायडक्ट पोर्टियन का स्पेन लोड टेस्ट किया जायेगा. इस कारण सड़क पुल पर 3 जून से 5 जून तक यातायात को पूर्ण रूप से प्रतिबंधित कर दिया गया है.
अगर आप मुंगेर गंगा सड़क पुल पर यात्रा करने की सोच रहे हैं तो तत्काल अपनी यात्रा को इस मार्ग से स्थगित कर दें क्योंकि इस सड़क पुल पर 3 जून से अगले तीन दिनों तक यानी 5 जून तक यातायात को पूर्ण रूप से प्रतिबंधित कर दिया गया है. भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की ओर से इसे लेकर पुल के दोनों ओर नोटिस भी लगाया गया है.
अनुमंडल पदाधिकारी सदर खुशबू गुप्ता ने इसे लेकर पिछले दिनों ही एक आदेश भी जारी किया था. जिसमें कहा गया है कि मुंगेर रेल सह सड़क पुल के पहुंच पथ में निर्मित वायडक्ट पोर्टियन का स्पेन लोड टेस्ट किया जायेगा. जिसके कारण 3 जून के पूर्वाह्न 8 बजे से लेकर लेकर 5 जून के अपराह्न 6 बजे तक यातायात पूर्ण रूप से बंद करने की अनुमति दी जाती है.
खुशबू गुप्ता ने एनएचएआइ को रेल सह सड़क पुल के पहुंच पथ के दोनों छोड़ पर कार्य प्रगति पर है एवं मार्ग पूर्ण रूप से बंद है. इसका बोर्ड लगाने को कहा गया था. गुरुवार को पहुंच पथ के दोनों ओर भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की ओर से बैनर लगा दिया गया है. जिसमें पुल पर अगले तीन दिनों तक परिचालन के बाधित रहने पर असुविधा के लिए खेद है, ऐसा दर्शाया गया है.
Also Read: सुपौल में कोसी नदी घूमने के दौरान फोटो सूट करने में डूबे एक ही परिवार के चार सदस्य, एक युवक की मौत
बता दें की अगले 3 दिनों तक मुंगेर गंगा पुल होकर वाहनों के परिचालन बंद किए जाने से मुंगेर-खगड़िया एवं बेगूसराय जिले के लोगों की मुश्किलें काफी बढ़ जायेंगी. मुंगेर से सड़क मार्ग द्वारा बेगूसराय, खगड़िया जाने के लिए 100 से 150 किलोमीटर की अतिरिक्त दूरी लोगों को तय करनी होगी. इसके साथ ही सहरसा, मधेपुरा, दरभंगा, सुपौल, समस्तीपुर सड़क मार्ग से आने-जाने वाले यात्रियों को लंबी दूरी तय करनी होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










