MP TET 2023: मध्य प्रदेश मिडिल स्कूल टीईटी के लिए ऐसे करें आवेदन
Published by : Shaurya Punj Updated At : 04 Feb 2023 8:11 AM
MP TET 2023: एमपी टीईटी 2023 आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इसके लिए आवेदन करना चाहते है वे जल्द ही आधिकारिक साइट peb.mp.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते है.
MP TET 2023: एमपी टीईटी 2023 (MP TET 2023) आवेदन प्रक्रिया (MP TET 2023application process) 30 जनवरी, 2023 से शुरू हो गई है. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इसके लिए आवेदन करना चाहते है वे जल्द ही आधिकारिक साइट peb.mp.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते है. इन पदों पर आवेदन की आखिरी तारीख 13 फरवरी 2023 हैं.
मध्य प्रदेश प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड, एमपी एमएसटीईटी 2023 का आयोजन 25 अप्रैल 2023 को करेगा. बता दें कि बोर्ड द्वारा इस परीक्षा का आयोजन भी दो शिफ्ट में किया जाएगा. पहले शिफ्ट की परीक्षा सुबह 9 बजे शुरू होगी, जो सुबह 11.30 बजे तक चलेगी. वहीं दूसरे शिफ्ट की परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 4.30 बजे तक होगी.
मध्य प्रदेश के मध्य विद्यालयों में शिक्षकों को अर्हता प्राप्त करने के लिए MSTET परीक्षा का आयोजन किया जाता है. इस परीक्षा में उत्तीर्ण होने के लिए अनारक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को न्यूनतम 60% और आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवार को 50% की आवश्यकता होती है.
एमपी टीईटी (MP TET) के लिए आवेदन करने के लिए बैचलर डिग्री के साथ बीएड डिग्री का होना जरूरी है.
एमपी टीईटी के लिए आवेदन करने वाले सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को 600 रुपये का शुल्क देना होगा. वहीं आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को 300 रुपये देना होगा. आवेदन शुल्क का भुगतान उम्मीदवारों को ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया के दौरान करना होगा. शुल्क का भुगतान डेबिट, क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग के जरिए करना होगा.
1.सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट peb.mp.gov.in पर जाएं.
2.MSTET आवेदन लिंक पर क्लिक करें.
3.एमपी व्यापमं पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करें.
4.अब अकाउंट में लॉगिन करें.
5.एप्लिकेशन लिंक पर क्लिक करें.
6.आवेदन पत्र भरें.
7.फोटोग्राफ और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें.
8.आवेदन शुल्क का भुगतान करें.
9.भविष्य में उपयोग के लिए एप्लिकेशन की समीक्षा करें और सहेजें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










