इस रेल रूट पर चलती ट्रेन से झपट लिया जाता है मोबाईल, वीडियो में देखें कैसे हुई घटना

बेगूसराय से मोबाईल झपट लिए जाने का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो में देखा जा सकता है की कैसे पलक झपकते ही यहां अपराधी मोबाईल छीन लेते हैं.
बिहार में कटिहार रेल मंडल के बेगूसराय रेल थाना से संबंधित एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में देखा जा सकता है एक युवक प्राकृतिक नजारों को अपने फोन के कैमरे में कैद कर रहा था इसी दौरान पलक झपकते ही उचक्कों ने तेज रफ्तार में चल रही ट्रेन से युवक का मोबाइल फोन झपट लिया. ट्रेन में सवार अधिकतर लोगों ने झपटमारों को देखा लेकिन सब कुछ इतना तेजी में हुआ की कोई कुछ समझ ही नहीं पाया.
ट्रेन एक पुल पर है जो नदी पार कर रही है और युवक ट्रेन के पायदान पर बैठ कर नदी का वीडियो बनाते हुए गाने सुन रहे था. तभी एक शख्स झपट्टा मारकर उसका मोबाइल छीन लेता है. यह सब कुछ इतनी तेजी से होता है कि एक पल के लिए कुछ समझ ही नहीं आता. एक सेकेंड के लिए जिसका मोबाइल छीना गया वह युवक भौंचक्का रह जाता है. जिसके बाद वह अपना इयरफोन हटाकर कहता है मोबाइल ले गया तब जाकर लोगों को पूरा माजरा समझ में आता है.
रेलवे ब्रिज पर चलती ट्रेन में लूट का नया तरीका, जान जोखिम में डालकर अपराधी लूटते हैं मोबाइल, रेलवे ब्रिज से अपने हाथ और पैर को बांध कर ट्रेन की गेट पर खड़े यात्रियों के मोबाइल झपटते हैं लुटेरे, बेगूसराय के पास रेलवे ब्रिज पर एक यात्री से मोबाइल झपटने का वीडियो आया सामने pic.twitter.com/lD8gtgz0ll
— Nitish chandra (@NitishIndiatv) June 8, 2022
वीडियो को स्लो मोशन पर देखने से पता चलता है कि पुल पर झपटामार बैठा था जिसने पल भर में उस शख्स का मोबाइल झपट लिया. क्योंकि ट्रेन तेज रफ्तार में थी तो कोई चलती ट्रेन से नदी में कूदकर अपना मोबाइल तो बचाएगा नहीं इसलिए झपटमार के लिए काम और भी आसान हो गया. स्लो मोशन में वीडियो देखने से पता चलता है कि ये झपटमारी इतने शातिराना अंदाज में अंजाम दी गई.
कटिहार नगर थाना क्षेत्र के राम पारा मोहल्ले के रहने वाले मोहम्मद समीर ने शिकायत करते हुए बताया कि वह इंटरसिटी एक्सप्रेस से पटना से कटिहार लौट रहा था. बेगूसराय से ट्रेन आगे के लिए निकल ही रही थी कि उसी दौरान गेट के पास खड़े समीर के मोबाइल को पुल पर खड़े शख्स ने झपट्टा मारकर उड़ा लिया. समीर के पीछे मौजूद अन्य रेल यात्री के फोन में इस लाइव लूट का वीडियो कैद हो गया.
Prabhat Khabar App: देश-दुनिया, बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस अपडेट, क्रिकेट की ताजा खबरे पढे यहां. रोजाना की ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए प्रभात खबर ऐप.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




