VIDEO: मिजोरम में MNF की करारी हार, CM जोरमथंगा ने दिया इस्तीफा

Updated:
विज्ञापन

एमएनएफ ने 40 सदस्यीय सदन में नौ सीटों पर जीत हासिल की है और एक सीट पर आगे चल रही है जबकि विपक्षी दल जोरम पीपुल्स मूवमेंट (जेडपीएम) ने 27 सीट पर जीत दर्ज कराते हुए बहुमत हासिल कर लिया है.

विज्ञापन

मिजोरम के मुख्यमंत्री जोरमथंगा ने सोमवार शाम को राज्यपाल हरी बाबू कंभमपति से मुलाकात की और विधानसभा चुनाव में अपनी पार्टी मिजो नेशनल फ्रंट की हार के बाद उन्हें अपना इस्तीफा सौंप दिया. एमएनएफ ने 40 सदस्यीय सदन में नौ सीटों पर जीत हासिल की है और एक सीट पर आगे चल रही है जबकि विपक्षी दल जोरम पीपुल्स मूवमेंट (जेडपीएम) ने 27 सीट पर जीत दर्ज कराते हुए बहुमत हासिल कर लिया है. निर्वाचन आयोग के अनुसार, जोरमथंगा स्वयं आइजोल ईस्ट-1 सीट पर जेडपीएम के उम्मीदवार लालथनसांगा से 2,101 मतों से हार गए.

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola