Mangla Gauri Vrat 2023: इस दिन रखा जाएगा सावन माह का पहला मंगला गौरी व्रत, जानिए तिथि, शुभ मुहूर्त और महत्व

Mangla Gauri Vrat 2023: मान्यता है कि सावन के महीने में मंगला गौरी व्रत रखने से साधक की सभी मनोकामनाएं पूर्ण हो जाती है और कई प्रकार के कष्टों से मुक्ति प्राप्त हो जाती है. आइए जानते हैं, कब है इस वर्ष का पहला मंगला गौरी व्रत?
Mangla Gauri Vrat 2023: सावन के हर मंगलवार को मंगला गौरी का सिद्ध व्रत रखा जाता है. सावन में शिव आराधना के साथ माता की भक्ति करने से साधकों की सारी मनोकामनाएं पूर्ण होती है और कष्टों से मुक्ति मिलती है. मान्यता है कि सावन के महीने में मंगला गौरी व्रत रखने से साधक की सभी मनोकामनाएं पूर्ण हो जाती है और कई प्रकार के कष्टों से मुक्ति प्राप्त हो जाती है. आइए जानते हैं, कब है इस वर्ष का पहला मंगला गौरी व्रत?
इस साल सावन महीने का आरंभ 4 जुलाई से हो रहा है और इस साल सावन एक महीने का नहीं बल्कि पूरे 58 दिनों का होने जा रहा है. इस साल सावन 31 अगस्त को समाप्त होगा. वहीं, इस साल का पहला मंगला गौरी व्रत 4 जुलाई मंगलवार के दिन रखा जाएगा. इस बार अधिक मास होने के कारण सावन एक महीने से अधिक का रहेगा.
पहला मंगला गौरी व्रत – 4 जुलाई 2023
दूसरा मंगला गौरी व्रत – 11 जुलाई 2023
तीसरा मंगला गौरी व्रत -18 जुलाई 2023
चौथा मंगला गौरी व्रत – 25 जुलाई 2023
पांचवा मंगला गौरी व्रत – 1 अगस्त 2023
छठा मंगला गौरी व्रत – 8 अगस्त 2023
सातवा मंगला गौरी व्रत – 15 अगस्त 2023
आठवा मंगला गौरी व्रत – 22 अगस्त 2023
नौवां मंगला गौरी व्रत – 29 अगस्त 2023
शास्त्रों के अनुसार, इस व्रत को करने से सुहागिन महिलाओं को अखंड सौभाग्य की प्राप्ति होती है. इस दिन माता गौरी की पूजा करके मां गौरी की कथा जरूर सुननी चाहिए. अगर किसी महिला की कुंडली में वैवाहिक जीवन में कोई समस्या हो तो उन्हें मंगला गौरी व्रत जरूर रखना चाहिए.
शिव सिद्ध सावन के महीने के हर मंगलवार को मंगला गौरी का व्रत रखा जाता है. मंगला गौरी का व्रत खास सुहागिनों द्वारा रखा जाता है. इस व्रत को रखने से शादीशुदा महिलाओं को अखंड सौभाग्य की प्राप्ति होती है. महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए मंगला गौरी का व्रत रखती हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By शौर्य पुंज
मैं धर्म, ज्योतिष और आध्यात्मिक विषयों पर लेखन में विशेषज्ञता रखता हूं. हस्तरेखा शास्त्र, राशिफल, ग्रह-नक्षत्र, धार्मिक परंपराओं और पौराणिक कथाओं से जुड़े विषयों पर मेरी विशेष रुचि और गहरी समझ है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक करने के बाद मैंने डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. धर्म और ज्योतिष के अलावा एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी लगातार लेखन करता रहा हूं. मेरी कोशिश रहती है कि जटिल विषयों को आसान, रोचक और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुंचाया जाए.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










