MAMI Mumbai Film Festival में लगा सितारों का मेला, प्रियंका चोपड़ा, करीना कपूर सहित इन हसीनाओं ने बिखेरा जलवा

Published by : Divya Keshri Updated At : 28 Oct 2023 9:00 AM

विज्ञापन

MAMI के उद्घाटन समारोह में शामिल होने के लिए प्रियंका चोपड़ा शुक्रवार को भारत पहुंची थी. जियो मामी फिल्म फेस्टिवल के उद्घाटन समारोह में देसी गर्ल अलग अंदाज में नजर आई. इसके अलावा कई स्टार्स ने इसमे अपना जलवा बिखेरा.

विज्ञापन

MAMI Mumbai Film Festival: भारत का सबसे बड़ा फिल्म फेस्टिवल JIO MAMI मुंबई फिल्म फेस्टिवल शुक्रवार से शुरू हो गया है. यह 27 अक्टूबर से 5 नवंबर तक चलने वाला है, जिसमें 70 विभिन्न देशों की 250 से अधिक फिल्में दिखाई जाएंगी. यह महोत्सव दक्षिण एशियाई सिनेमा के क्षेत्र में नवीनतम फिल्मों और उभरती आवाजों पर प्रकाश डालने के लिए प्रतिबद्ध है. फिल्म फेस्टिवल 2023 का उद्घाटन समारोह सेलेब्स से भरा हुआ था, जिसमें कई नामी-गिरामी स्टार्स शामिल हुए. इसमें प्रियंका चोपड़ा, करीना कपूर, सैफ अली खान, करिश्मा कपूर, राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता अभिनेता राजकुमार राव, फिल्म निर्माता जोया अख्तर, अभिनेत्री पत्रलेखा, अली फजल और ऋचा चड्ढा सहित कई अन्य सेलेब्स शामिल हुए. इसके अलावा भूमि पेडनेकर, तारा सुतारिया, शोभिता धूलिपाला, रितेश देशमुख, अदिति राव हैदरी, सिद्धार्थ, ईशान भी इसका हिस्सा बने.

MAMI Mumbai Film Festival में प्रियंका चोपड़ा ने बिखेरा जलवा

MAMI के उद्घाटन समारोह में शामिल होने के लिए प्रियंका चोपड़ा शुक्रवार को भारत पहुंची थी. वह मुंबई फिल्म महोत्सव की अध्यक्ष के रूप में कार्य करती हैं. जियो मामी फिल्म फेस्टिवल के उद्घाटन समारोह में देसी गर्ल अलग अंदाज में नजर आई. उन्होंने सुनहरे और सफेद कलर का गाउन और मैचिंग केप में नजर आईं. प्रियंका ने अपनी तसवीरें भी पोस्ट की और कैप्शन में लिखा, ”ओपनिंग नाइट. जियो मामी मुंबई फिल्म फेस्टिवल @mumbaifilmfestival.” फोटोज पर उनके पति और गायक निक जोनास ने कमेंट कर लिखा, डैम. साथ ही फायर इमोजी भी बनाया. कई मीडिया यूजर्स ने भी उनकी खूबसूरती की तारीफ की.

https://www.instagram.com/reel/Cy6CeO_yJA5/?utm_source=ig_web_copy_link
https://www.instagram.com/p/Cy6Sk1QthAj/?utm_source=ig_web_copy_link
https://www.instagram.com/p/Cy6J7c0S1-r/

इन स्टार्स ने बढ़ाई रौनक

27 अक्टूबर की रात जियो मामी फिल्म फेस्टिवल के उद्घाटन समारोह में राजकुमार राव अपनी पत्नी पत्रलेखा के साथ नजर आए. दोनों ने पैपराजी को पोज भी दिया. राजकुमार ब्राउन रंग के सूट में काफी हैंडसम दिखे, जबकि उनकी पत्नी ने स्टाइलिश आउटफिट पहना था. वहीं, करीना कपूर ने गुलाबी स्लीव्स और हील्स के साथ काले गाउन में नजर आई. इस स्टाइलिश आउटफिट में वो काफी खूबसूरत दिखी. एक्ट्रेस की आगामी फिल्म द बकिंघम मर्डर्स महोत्सव की शुरुआती रात की फिल्म थी. इस फिल्म फेस्टिवल में सैफ अली खान सफेद नेहरू जैकेट के साथ अपने सामान्य सफेद कुर्ता-पायजामा को पहना था. करिश्मा कपूर को व्हाइट ट्रेडिशनल आउटफिट में बेहद खूबसूरत लगी. बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर ब्लैक स्टाइलिश आउटफिट में कमाल की लगी.

https://www.instagram.com/p/Cy6C5RiyyLR/
https://www.instagram.com/p/Cy5–Hyypla/

सान्या मल्होत्रा, ऋचा चड्ढा, अली फजल भी समारोह में आए नजर

डायना पेंटी समारोह में ब्लैक सूट में नजर आई. इसमें सान्या मल्होत्रा, ऋचा चड्ढा, अली फजल, सिद्धार्थ, अदिति राव हैदरी, शोभिता धूलिपाला और फातिमा सना शेख भी नजर आईं. वहीं, एएनआई की रिपोर्ट के अनुसार, निर्देशक मणिरत्नम और लुका गुआडाग्निनो को 2023 Jio MAMI मुंबई फिल्म फेस्टिवल में प्रतिष्ठित एक्सीलेंस इन सिनेमा अवार्ड मिलने वाला है, जैसा कि फेस्टिवल आयोजकों ने आधिकारिक तौर पर खुलासा किया है.

https://www.instagram.com/p/Cy6GXYFyWfn/
https://www.instagram.com/p/Cy6IipnK2kA/
Also Read: Tejas Full Movie Leaked Online: ऑनलाइन लीक हुआ फिल्म तेजस का HD वर्जन, फ्री में डाउनलोड कर रहे लोग

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola