ePaper

Mamata Banerjee : लोकसभा चुनाव को लेकर उत्तर बंगाल पर ममता बनर्जी का खास फोकस

Updated at : 30 Jan 2024 4:03 PM (IST)
विज्ञापन
Mamata Banerjee : लोकसभा चुनाव को लेकर उत्तर बंगाल पर ममता बनर्जी का खास फोकस

ममता बनर्जी की यह रैली ऐसे समय में हुई जब तृणमूल कांग्रेस उत्तरी पश्चिम बंगाल में अपनी खोई हुई जमीन वापस पाने के लिए हरसंभव प्रयास कर रही है. पिछले लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने इस क्षेत्र की आठ लोकसभा सीटों में से सात पर जीत हासिल की थी.

विज्ञापन

आगामी लोकसभा चुनाव से पहले पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Chief Minister Mamata Banerjee)ने मंगलवार को राज्य के उत्तरी हिस्से में पदयात्रा की. ममता बनर्जी इस समय प्रशासनिक दौरे पर उत्तरी पश्चिम बंगाल में हैं. उन्होंने पहले उत्तर दिनाजपुर के चोपड़ा शहर में ‘जोनो संजोग यात्रा’ निकाली.इसके बाद उन्होंने पास के इस्लामपुर में एक और यात्रा की. चोपड़ा शहर से गुजरते हुए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सड़क के किनारे खड़े लोगों का हाथ जोड़कर अभिवादन किया.यात्रा के दौरान पार्टी नेताओं, महिलाओं और बच्चों सहित स्थानीय लोगों ने उनका स्वागत किया.

भाजपा ने इस क्षेत्र में सात सीटों पर हासिल की थी जीत

ममता बनर्जी की यह रैली ऐसे समय में हुई जब तृणमूल कांग्रेस उत्तरी पश्चिम बंगाल में अपनी खोई हुई जमीन वापस पाने के लिए हरसंभव प्रयास कर रही है. पिछले लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने इस क्षेत्र की आठ लोकसभा सीटों में से सात पर जीत हासिल की थी.जब यात्रा विभिन्न इलाकों से गुजर रही थी, तब कई लोगों को ‘दीदी…दीदी’ के नारे लगाते हुए देखा गया. कई लोगों ने फूल बरसाए और कुछ ने शंख बजाया. ममता बनर्जी ने स्थानीय लोगों से भी बातचीत की. तृणमूल समर्थक अपने हाथों में पार्टी के झंडे लिए हुए थे.

Also Read: Mamata Banerjee : ममता बनर्जी ने कहा, अगर बीएसएफ आपको आई कार्ड देता है,तो इसे न लें,आप एनआरसी के तहत आ जाएंगे

मुख्यमंत्री ने आज सुबह चोपड़ा शहर में टीएमसी की पदयात्रा के तहत ‘जोनो संजोग यात्रा’ की. वह कर्णजोरा क्षेत्र से रायगंज तक एक और यात्रा करेंगी, जहां उनका एक प्रशासनिक समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करने का कार्यक्रम है. ममता बनर्जी ने कहा कि उनकी यात्रा बहुत अच्छी रही. राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ पर सवालों के जवाब में मुख्यमंत्री ने कुछ नहीं कहा. तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी ने पिछले साल अप्रैल में ‘जोनो संजोग यात्रा’ शुरू की थी जिसके बाद अगले दो महीनों में उन्होंने राज्य भर में यात्रा की थी.

विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola