ePaper

West Bengal : मालदा में पांचवीं कक्षा की बच्ची का सिर कटा शव बरामद, दुष्कर्म कर हत्या का संदेह

Updated at : 01 Feb 2024 5:43 PM (IST)
विज्ञापन
West Bengal : मालदा में पांचवीं कक्षा की बच्ची का सिर कटा शव बरामद, दुष्कर्म कर हत्या का संदेह

पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए इंग्लिशबाजार थाने के सामने भाजपा ने विरोध प्रदर्शन किया है. जिला भाजपा के सचिव अम्लान भादुड़ी ने कहा कि समय रहते यदि पुलिस कार्रवाई करती तो यह घटना नहीं होती.

विज्ञापन

पश्चिम बंगाल के मालदा में तीन दिनों से लापता एक 10 साल की लड़की का सिर कटा लाश इंग्लिशबाजार ( Englishbazaar) से बरामद हुआ है. बुधवार की रात पुलिस ने जैसे ही शव बरामद किया, इलाके में हंगामा मच गया. लोगों ने आरोपी के घर में तोड़-फोड़ करते हुए आग लगा दी. लड़की के घरवालों ने बताया कि थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराने गए तो पुलिस ने कहा कि इस समय मुख्यमंत्री सहित कई वीआइपी जिले में हैं, जब तक उनका दौरा खत्म नहीं हो जाता, पुलिस कुछ नहीं कर सकती है. जानकारी के मुताबिक सोमवार की रात घर के सामने लड़की खेल रही थी. इस दौरान वह अचानक लापता हो गयी थी.

इंग्लिशबाजार थाने में दर्ज करायी गयी थी शिकायत

काफी खोजबीन के बाद जब वह नहीं मिली तो इंग्लिशबाजार थाने में शिकायत दर्ज करायी गयी. बुधवार को आमबाजार से लड़की की सिर कटी लाश मिली. लड़की का सिर अब तक बरामद नहीं किया जा सका है. मामले की जांच करते हुए पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाल कर एक युवक को गिरफ्तार किया. स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि लड़की के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म कर हत्या की गयी है. घटना के बाद इलाके के लोग भड़क गए.

Also Read: साहबिगंज : डकैती मामले में मालदा पुलिस ने की छापेमारी, युवक गिरफ्तार
आरोपी युवक के घर में लोगों ने तोड़-फोड़ कर आग लगा दी

गुरुवार की सुबह आरोपी युवक के घर में तोड़-फोड़ कर लोगों ने आग लगा दी. लोगों का कहना है कि पुलिस यदि समय रहते उचित कदम उठाती तो लड़की के साथ इस तरह की घटना नहीं होती. पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए इंग्लिशबाजार थाने के सामने भाजपा ने विरोध प्रदर्शन किया है. जिला भाजपा के सचिव अम्लान भादुड़ी ने कहा कि समय रहते यदि पुलिस कार्रवाई करती तो यह घटना नहीं होती. पुलिस वीआइपी की सेवा में व्यस्त थी. पुलिस कह रही है कि वह मामले की जांच कर रही है.

Also Read: पश्चिम बंगाल :हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी पर बोली ममता बनर्जी,भाजपा चुनाव जीतने के लिए सभी को डाल रही है जेल में

विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola