ePaper

ब्रेकअप की खबरों के बीच रोमांटिक वेकेशन पर मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर, समंदर किनारे से शेयर की तसवीरें

Updated at : 02 Dec 2021 5:29 PM (IST)
विज्ञापन
ब्रेकअप की खबरों के बीच रोमांटिक वेकेशन पर मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर, समंदर किनारे से शेयर की तसवीरें

बॉलीवुड का चर्चित कपल मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर के कथित ब्रेकअप की खबरों ने पिछले दिनों फैंस को चौंका दिया था. लेकिन अब दोनों की तसवीरों ने ऐसी अटकलों पर पूरी तरह से विराम लगा दिया है.

विज्ञापन

बॉलीवुड का चर्चित कपल मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) और अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) के कथित ब्रेकअप की खबरों ने पिछले दिनों फैंस को चौंका दिया था. लेकिन अब दोनों की तसवीरों ने ऐसी अटकलों पर पूरी तरह से विराम लगा दिया है. इससे साफ है कि अर्जुन और मलाइका के रिश्ते में कोई परेशानी नहीं है. मलाइका और अर्जुन कपूर एकसाथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करने के लिए बेहद ही खूबसूरत डेस्टिनेशन पर पहुंचे हैं. उन्होंने अपनी इंस्टा स्टोरी पर तसवीरें शेयर की हैं.

इन तसवीरों में दोनों साथ नहीं हैं, हालांकि बैकग्राउंड में समंदर का किनारा दोनों की तसवीरों में साफ नजर आ रहा है. जिसके बाद ऐसे कयास लगाये जा रहे हैं कि दोनों एकसाथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहे हैं. एक पोस्ट में अर्जुन को शर्टलेस होकर अपनी हॉट बॉडी को फ्लॉन्ट करते हुए देखा जा सकता है जबकि एक दूसरे पोस्ट में मलाइका को अपने ट्रैकसूट में धूप में भींगते हुए देखा जा सकता है.

undefined

ऐसी खबरें चल रही थीं कि अर्जुन और मलाइका किसी गलतफहमी की वजह से एकदूसरे से बात नहीं कर रहे हैं. बता दें कि मलाइका और अर्जुन तीन साल से ज्यादा समय से रिलेशनशिप में हैं. अपने रिश्ते को सीक्रेट रखने के बाद आखिरकार उन्होंने कुछ समय पहले ही अपने रिश्ते को ऑफिशियल किया था. इस कपल ने कई बार अपनी उम्र के अंतर के बारे में खुलकर सवालों के जवाब दिए हैं. जहां तक शादी का सवाल है, उन्होंने यह स्पष्ट कर दिया है कि यह अभी कार्ड में नहीं है.

undefined
Also Read: कैटरीना कैफ और विक्की कौशल नहीं चाहते शादी की तसवीरें हों लीक, प्रियंका चोपड़ा और निक ने भी किया था कुछ ऐसा

अर्जुन के बारे में बात करते हुए मलाइका ने एक रियलिटी शो में कहा था कि मलाइका के साथ वो बेहद खुश है. खूबसूरत दिवा ने यहां तक ​​कहा था कि अगर कोई शख्स जो उन्हें अंदर और बाहर से जानता है, तो वह अर्जुन कपूर हैं. वर्कफ्रेंट की बात करें तो , अर्जुन डायरेक्टर मोहित सूरी की फिल्म ‘एक विलेन रिटर्न्स’ में दिखाई देंगे, जहाँ वह जॉन अब्राहम के साथ स्क्रीन स्पेस करते दिखाई देंगे. फिल्म में दिशा पटानी और तारा सुतारिया भी मुख्य भूमिका में होंगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola