Makar Sankranti 2022: भारत के विभिन्न हिस्सों में अलग-अलग रूपों में मनाया जाता है मकर संक्रांति उत्सव
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 14 Jan 2022 11:38 AM
Makar Sankranti 2022: मकर संक्रांति का उत्सव अपने आप में खास होता है. अलग -अलग रूपों में यह त्योहार देश के विभिन्न हिस्सों में धूमधाम के साथ सेलिब्रेट किया जाता है.
Makar Sankranti : भारत में एक ही त्योहार अनेक रूपों में मनाया जाता है. तमिलनाडु में मकर संक्रांति का पर्व पोंगल के रूप में मनाया जाता है, जिसे वहां माद्दू पोंगल कहा जाता है. असम में मकर संक्रांति पर बिहू पर्व मनाया जाता है. जानिए भारत में कहां किस रूप में मनाई जाती है मकर संक्रांति…
तमिलनाडु में पोंगल-:
पोंगल के त्योहार में मुख्य रूप से बैल की पूजा की जाती है क्योंकि बैल के माध्यम से किसान अपनी जमीन जोतता है. गाए व अन्य पशुओं को सजाया जाता है. उनके सींगों पर चित्रकारी की जाती है. उसके बाद भगवान को नई फसल का भोग लगाया जाता है व गाए व बैलों को भी गन्ना व चावल खिलाया जाता है. इस अवसर पर बैलों की दौड़ और अन्य खेलों का भी आयोजन होता है.
Also Read: Makar Sankranti Recipe: मकर संक्रांति पर आसान तरीके से ऐसे बनाएं तिल गुड़ के लड्डू, वीडियो भी देखें
असम में बिहू-:
मकर संक्रांति के अवसर पर असम में बिहू उत्सव मनाया जाता है. यह फसल पकने की खुशी में मनाया जाता है. माघ बिहू के पहले दिन को उरुका कहा जाता है. इस दिन लोग नदी के किनारे अथवा खुली जगह में धान की पुआल से अस्थाई छावनी बनाते हैं जिसे भेलाघर कहते हैं. गांव के सभी लोग यहां रात्रिभोज करते हैं. गांव के सभी लोग इस मेजी के चारों और एकत्र होकर भगवान से मंगल की कामना करते हैं.
उत्तर प्रदेश तथा बिहार में मनाया जाता है खिचड़ी पर्व-:
उत्तर प्रदेश में मकर संक्रांति का पर्व खिचड़ी के नाम से मनाया जाता है. वहां इस दिन खिचड़ी सेवन एवं खिचड़ी दान का अत्यधिक महत्व माना जाता है. इस दिन सुबह नदी में स्नान कर सूर्य को अर्घ्य दिया जाता है.
गुजरात में उत्तरायण-:
मकर संक्रांति का पर्व गुजरात में उत्तरायण के रूप में मनाया जाता है. इस दिन वहां के लोग पतंग उड़ाते हैं और तिल-गुड़ के लड्डू खाते हैं.
पंजाब में लोहड़ी-:
पंजाब में मकर संक्रांति के एक दिन पहले लोहड़ी का पर्व मनाया जाता है. इस उत्सव में रात को आग जलाकर उसके आस-पास महिला व पुरुष परंपरागत नृत्य करते हैं. साथ ही आग में तिल, मूंगफली और चिवड़ा डाला जाता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










