Mahashivratri 2022 Date: महाशिवरात्रि कब है जानिए इस दिन की तिथि, पूजा विधि और मुहूर्त
Maha Shivratri 2022: महाशिवरात्रि के दिन भगवान भोलेनाथ की पूजा और व्रत रखने का विशेष महत्व होता है. इस वर्ष महाशिवरात्रि 01 मार्च दिन मंगलवार को है. महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव की विधिपूर्वक पूजन करते हैं. आइए जानते हैं महाशिवरात्रि की तिथि, शुभ मुहूर्त और पूजन विधि के बारे में.
शिवलिंग पर इस तरह चढ़ाएं बेल पत्र
कहते हैं कि शिवलिंग पर हमेशा उल्टा बेलपत्र अर्पित करना चाहिए. बेल पत्र का चिकना भाग अंदर की तरफ यानी शिवलिंग की तरफ होना चाहिए.
Mahashivratri 2022: बेल पत्र तोड़ने के नियम
मान्यता है कि चतुर्थी, अष्टमी, नवमी, चतुर्दशी और अमावस्या तिथि, साथ ही संक्रांति के समय व सोमवार को बेल पत्र नहीं तोड़ना चाहिए. इन तिथियों से पहले तोड़ा गया पत्र चढ़ाना चाहिए.
Mahashivratri 2022: महाशिवरात्रि का महत्व
हिंदू पौराणिक कथाओं के अनुसार, ऐसा माना जाता है कि महाशिवरात्रि पर भगवान शिव और माता पार्वती का विवाह हुआ था. इसलिए इस दिन व्रत करना विशेष रूप से फलदायी माना जाता है.
Mahashivratri 2022 Date: घर पर कर सकते हैं पूजन
वैसे तो इस दिन मंदिर जाकर पूजन करना विशेष फलदायी होता है, लेकिन यदि आप नहीं जा पाते हैं तब भी घर पर ही पूजन करें.
Mahashivratri 2022 Date: शिवरात्रि के दिन अनिवार्य है ये काम
शिवरात्रि तिथि के दौरान शिव पूजन को रात्रि के दौरान करना अनिवार्य माना जाता है.
Mahashivratri 2022 Date: इस दिन पूजा करना का विशेष फलदायी
वैसे तो इस दिन मंदिर जाकर पूजन करना विशेष फलदायी होता है, लेकिन यदि आप नहीं जा पाते हैं तब भी घर पर ही पूजन करें.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए