गढ़वा : कोर्ट के आदेश पर भूमि का कब्जा दिलाने गए मजिस्ट्रेट व फोर्स पर हमला, पुलिस ने की हवाई फायरिंग

बहियार खुर्द में घटनास्थल पर महिला पुलिस के साथ भारी संख्या में पुलिस बल को तैनात कर दिया गया. पुलिस ने हमला करने वाले एक आरोपी कुलदीप उरांव को हिरासत में ले लिया है.
रमना (गढ़वा), दिनेश कुमार : कोर्ट के आदेश पर बुधवार (एक नवंबर) को बहियार खुर्द निवासी वादी प्रेमनाथ उरांव को जमीन का कब्जा दिलाने पहुंचे अनुमंडल दंडाधिकारी अजय कुमार तिर्की एवं पुलिस बल पर दूसरे पक्ष के आक्रोशित लोगों ने हमला कर दिया. इसमें मजिस्ट्रेट समेत 11 लोग जख्मी हो गए. चोटिल चार पुलिसकर्मियों को तत्काल रमना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया. दो जवानों की गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया. वहीं, पुलिस और प्रशासन पर हमला करने वाले लोगों को काबू में करने के लिए पुलिस को लाठी चलाने के अलावा हवाई फायरिंग भी करनी पड़ी. घटना के बाद किसी भी परिस्थिति से निबटने के लिए बहियार खुर्द में घटनास्थल पर महिला पुलिस के साथ भारी संख्या में पुलिस बल को तैनात कर दिया गया. पुलिस ने हमला करने वाले एक आरोपी कुलदीप उरांव को हिरासत में ले लिया है.
पुलिस के जवानों ने हवाई फायरिंग कर स्थिति को किया नियंत्रित
बहियार खुर्द में 18.20 एकड़ भूमि पर कब्जा दिलाने का कोर्ट ने दिया था आदेश
पुलिस ने एक हमलावर को हिरासत में लिया, शेष सभी फरार
हमलावरों में एक स्वास्थ्य उपकेंद्र से गिरफ्तार
स्वास्थ्य उपकेंद्र में इलाज कराने के दौरान पुलिस ने उसे पकड़ा. अन्य हमलावर फरार बताए जा रहे हैं. इसके कारण दूसरे पक्ष के चोटिल लोगों का पता नहीं चल पा रहा है. मौके पर पहुंची अतिरिक्त पुलिस बल की मदद से हमलावर ग्रामीणों को चिह्नित किया जा रहा है. इसके बाद उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की जायेगी.

ये लोग हुए घायल
घायलों में दंडाधिकारी अजय कुमार तिर्की, अनुमंडल पुलिस निरीक्षक रतन कुमार सिंह, नगरऊंटरी थाना प्रभारी विकास कुमार, कोर्ट नाजिर रविकिशोर सिंह, सहायक आरक्षी विकेश कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक रामाकांत यादव, सहायक अवर निरीक्षक अरुण कुमार रजक, पुलिस जवान नरेंद्र कुमार, संजय हेम्ब्रम, विजेंद्र कुमार सिंह एवं रामदेव उरांव शामिल हैं.
Also Read: हर दिन एक करोड़ का कारोबार करने वाले गढ़वा बाजार समिति में हैं बड़े-बड़े गड्ढे, दुकान-गोदाम जर्जरमापी के दौरान अचानक हुआ हमला : दंडाधिकारी
दंडाधिकारी अजय कुमार तिर्की ने बताया कि अनुमंडल पदाधिकारी श्रीबंशीधर नगर कोर्ट के आदेश पर केस नंबर 3/22 में डिग्रीधारी प्रेमनाथ उरांव को जमीन पर कब्जा दिलाने के लिए पुलिस बल के साथ पहुंचे थे. जमीन की मापी के क्रम में प्रतिवादी ने खूंटागड़ी का विरोध किया. इस पर विवाद शुरू हो गया. काफी समझाने के बाद भी प्रतिवादी नहीं माने. भूमि मापी करने गए कर्मियों पर उन्होंने अचानक हमला कर दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




