ePaper

WB Election 2021: वोटिंग से पहले मंदिर पहुंचे ममता बनर्जी के पूर्व मंत्री मदन मित्रा, बोले- मैं हनुमान का भक्त

Updated at : 17 Apr 2021 9:07 AM (IST)
विज्ञापन
WB Election 2021: वोटिंग से पहले मंदिर पहुंचे ममता बनर्जी के पूर्व मंत्री मदन मित्रा, बोले- मैं हनुमान का भक्त

Bengal Chunav 2021 Latest Update: बंगाल में छह जिलें के 45 सीटों पर पांचवें चरण का मतदान शुरू हो गया है. इधर मतदान शुरू होने से पहले ममता सरकार के पूर्व मंत्री मदन मित्रा दक्षिणेश्वर काली मंदिर पहुंचें. मित्रा यहां पर पूजा अर्चना करने के बाद मीडिया से बातचीत किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि मैं हनुमान भक्त हूं‍ और मैं हमेशा यहां पर आता रहता हूं.

विज्ञापन

WB Election 2021: बंगाल में छह जिलें के 45 सीटों पर पांचवें चरण का मतदान शुरू हो गया है. इधर मतदान शुरू होने से पहले ममता सरकार के पूर्व मंत्री मदन मित्रा दक्षिणेश्वर काली मंदिर पहुंचें. मित्रा यहां पर पूजा अर्चना करने के बाद मीडिया से बातचीत किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि मैं हनुमान भक्त हूं‍ और मैं हमेशा यहां पर आता रहता हूं.

उत्तर 24 परगना के कमरहाटी से टीएमसी कैंडिडेट आज वोटिंग शुरू होने से पहले कोलकाता के ऐतिहासिक दक्षिणेश्वर काली मंदिर पहुंचे. मित्रा ने इस दौरान कहा कि बंगाल में हमे लोगों का भरपूर प्यार मिल रहा है. उन्होंने आगे कहा कि कमरहाटी विधानसभा सीट मेरा अपना घर है, इसलिए वहां पर मुझे चिंता करने की जरूरत नहीं है.


मैं हनुमान भक्त हूं- मदन मित्रा

पश्चिम बंगाल के पूर्व परिवहन मंत्री मदन मित्रा ने एक सवाल के जवाब में कहा कि मैं हमेशा से मंदिर जाता रहा हूं. उन्होंने कहा कि मैं हनुमान भक्त हूं. बता दें कि मदन मित्रा बंगाल की राजनीति में एक चर्चित नेता हैं. वे अक्सर अपने बयानो‍ं से सुर्खियों में रहते हैं.

कमरहाटी में आज चुनाव- उत्तर 24 परगना के कमरहाटी में आज मतदान हो रहा है. इस सीट पर मदन मित्रा के सामने बीजेपी से अनिंदो बनर्जी और सीपीएम की ओर से सयनदीप मित्रा कैंडिडेट है. बता दें कि इस सीट पर साल 2016 में सीपीएम के मानस मुखर्जी ने करीब 4000 वोट से मदन मित्रा को चुनाव हराया था.

विवादित बयानों से रहा है नाता- पूर्व मंत्री मदन मित्रा का विवादित बयानों से नाता रहा है. मित्रा ने हाल ही में कहा था कि दूध मां‍गोगे तो खीर दूंगा, बंगाल मांगोगे तो चीर दूंगा. इसके अलावा, उन्होंने कहा था कि देर रात में बंगाल में खेला होगा. इतना ही नहीं ममता बनर्जी पर हुए हमले के बाद मदन मित्रा ने कहा था, ‘यह घटना अगर कहीं और होता तो गोधरा जैसा कांड हो जाता’.

Also Read: Bengal Chunav 2021: पीएम मोदी की रैली में पंडाल बांधने वाले फैला रहे बंगाल में कोरोना, नदिया की रैली में ममता बनर्जी का आरोप

Posted by: Avinish kumar mishra

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola