Photos : कोलकाता अंतर्राष्ट्रीय फिल्मोत्सव कल, तैयारियां हुई पूरी

कोलकाता अंतर्राष्ट्रीय फिल्मोत्सव के उद्घाटन समारोह में बॉलीवुड के सुपर स्टार सलमान खान, कमल हसन, अनिल कपूर, शत्रुघ्न सिन्हा, सोनाक्षी सिन्हा, सौरभ गांगुली मौजूद रहेंगे.

पश्चिम बंगाल सरकार की ओर से आयोजित किया जाने वाला कोलकाता इंटरनेशनल फिल्मोत्सव (केआईएफएफ) का 29वां संस्करण पांच दिसंबर से शुरू होगा और 12 दिसंबर तक चलेगा. इसका उद्घाटन बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पांच को नेताजी इंडोर स्टेडियम में शाम चार बजे करेंगी.

उद्घाटन समारोह में अभिनेता सलमान खान, कमल हसन, अनिल कपूर, शत्रुघ्न सिन्हा, सोनाक्षी सिन्हा, सौरभ गांगुली के अलावा कई अन्य सितारे मौजूद रहने की उम्मीद है. कोलकाता में 23 जगह पर केआईएफएफ की सिनेमा दिखाई जाएंगी.

बताया गया है कि केआईएफएफ रवींद्र सदन, शिशिर मंच, नंदन 1,2,3, नजरूल तीर्थ, बिजोली थियेटर, सेनका थियेटर सहित कुल 23 थियेटरों व सिनेमाघरों में दिखाई जाएंगी.

उद्घाटन कार्यक्रम में 15,000 लोगों के भाग लेंगे. बताया गया है कि 29वें कोलकाता इंटरनेशनल फिल्म फेस्टीवल में कुल 39 देशों की 219 फिल्में दिखाई जाएंगी.

इसमें 169 फीचर फिल्मों के अलावा, पुरस्कृत फिल्में, शॉट फिल्में और डॉक्यूमेंट्री फिल्में भी दिखाई जाएंगी.

फेस्टिक्ल का थीम सॉन्ग अरिजीत सिंह ने गाया है और गीत की परिकल्पना सीएम ममता बनर्जी ने की है. वहीं, गीत को कंपोज इंद्रजीत दासगुप्ता ने किया है.

जानकारी के अनुसार, इस बार फेस्टिवल में नये फिल्म निर्माताओं की फिल्में जोड़ी गयी हैं. फिल्मोत्सव में स्पेन फोकस देश रहेगा.

स्पेन की छह और ऑस्ट्रेलिया की 15 फिल्में दिखाई जायेंगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shinki Singh
10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




