Prayagraj Assembly Chunav: फूलपुर सीट से गांधी परिवार का बेहद खास रिश्ता, अब कैसे हैं सियासी समीकरण?
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 29 Jan 2022 8:21 PM
90 के दशक के बाद हुए चुनाव और परिसीमन के बाद इस सीट के समीकरण बदले. वर्तमान समय में इस सीट से बीजेपी के प्रवीण पटेल विधायक हैं. इस विधानसभा सीट पर 27 फरवरी को मतदान होना है.
Prayagraj Phulpur Vidhan Sabha Chunav: प्रयागराज की फूलपुर विधानसभा कई मायनों में राजनीतिक रूप से बेहद अहम है. फूलपुर लोकसभा के अंतर्गत आने वाली इस सीट की खास बात यह है कि यहां 80 के दशक तक कांग्रेस का प्रभाव रहा है. पंडित जवाहर लाल नेहरू और उनकी बहन विजय लक्ष्मी पंडित यहां से लोकसभा पहुंचती थीं. विधानसभा की बात करें तो 90 के दशक के बाद हुए चुनाव और परिसीमन के बाद इस सीट के समीकरण बदले. वर्तमान समय में इस सीट से बीजेपी के प्रवीण पटेल विधायक हैं. इस विधानसभा सीट पर 27 फरवरी को मतदान होना है.
-
2017- प्रवीण सिंह पटेल- भाजपा
-
2012- सयेद अहमद- सपा
-
2007- अरुण कुमार यादव- सपा
-
2002, 1996- राम नरेश यादव- कांग्रेस
-
1993- रमाकांत यादव- सपा
-
1991- रमाकांत यादव- जेपी
-
1989- रमाकांत यादव- बसपा
-
1985- रमाकांत यादव- आईसीजे
-
2017 के विधानसभा चुनाव में भाजपा के प्रवीण सिंह विजयी हुए थे. उन्होंने सपा प्रत्याशी मंसूर आलम को हराया था.
Also Read: Prayagraj Assembly Chunav: प्रतापपुर में कोई भी जीते, आज तक मतदाताओं को नहीं मिले ‘अच्छे दिन’
-
अनुसूचित जाति- 75 हजार
-
यादव- 60 हजार
-
पटेल- 60 हजार
-
ब्राह्मण- 55 हजार
-
मुस्लिम- 50 हजार
-
निषाद- 22 हजार
-
वैश्य- 16 हजार
-
क्षत्रिय- 15 हजार
-
कुल मतदाता- 4,06,028
-
पुरुष- 2,22,447
-
महिला- 1,83,517
-
विधायक जनता के बीच नहीं गए.
-
कई इलाकों का सही विकास नहीं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










