सुर्ख लाल जोड़े में नजर आएंगी कियारा आडवाणी, यहां जानें शादी के मेन्यू से लेकर रिसेप्शन तक का शेड्यूल

Published by : Ashish Lata Updated At : 03 Feb 2023 1:50 PM

विज्ञापन

Kiara Advani Sidharth Malhotra wedding: बॉलीवुड एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी की शादी इन-दिनों सुर्खियों में है. रिपोर्ट्स की मानें तो कपल 6 फरवरी को शादी के बंधन में बंधने के लिए तैयार हैं. आइये जानते हैं कपल किस डिजाइनर के ड्रेस पहनेंगे, उनकी शादी में कैसा खाना होगा.

विज्ञापन

Kiara Advani Sidharth Malhotra wedding: बॉलीवुड शादियां हमेशा नेटिजेंस के बीच रुचि का विषय रही हैं. अथिया शेट्टी और केएल राहुल की शादी के बाद अब हर कोई सिद्धार्थ मल्होत्रा​और कियारा आडवाणी को ब्राइडल लुक में देखना चाहते हैं. रिपोर्ट्स की मानें तो कपल 6 फरवरी को शादी के बंधन में बंधने के लिए तैयार हैं. इस कपल को अपनी हिट फिल्म शेरशाह के सेट पर एक-दूसरे से प्यार हो गया और अब दोनों सात जन्म के लिए एक दूसरे के होने वाले हैं. लव बर्ड्स जैसलमेर के सूर्यगढ़ पैलेस में शादी करेंगे. उनकी शादी से पहले के फंक्शन से लेकर भव्य महल और शादी के पहनावे तक, यहां वह सब कुछ है, जो आप जानना चाहते हैं…

सिद्धार्थ मल्होत्रा​ और कियारा आडवाणी की शादी की टाइमलाइन

सिद्धार्थ मल्होत्रा​ और कियारा आडवाणी की सोशल मीडिया पर बड़ी संख्या में फैन फॉलोइंग है. जब भी वे एक साथ दिखाई देते हैं, उनकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो जाती हैं. कपल परिवार के सदस्यों और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में 6 फरवरी को शादी के बंधन में बंधने की उम्मीद है. अपने बड़े दिन से पहले, सिद्धार्थ और कियारा अपनी प्री-वेडिंग सेरेमनी का आनंद लेंगे, जिसमें संगीत, मेहंदी और हल्दी शामिल हैं. रिपोर्टों का दावा है कि समारोह 4 और 5 फरवरी को होंगे.

सिद्धार्थ मल्होत्रा​ और कियारा आडवाणी की शादी के जोड़े

हाल ही में लव बर्ड्स को एक साथ मनीष मल्होत्रा​के घर से बाहर निकलते देखा गया. मशहूर डिजाइनर के घर में उनकी साथ में उपस्थिति ने शादी की खबरों को और हवा दे दी. कहा जा रहा है कि कपल मनीष की डिजाइन की हुई ड्रेस पहनेंगे. इंडिया टुडे के अनुसार, कियारा लाल रंग का लहंगा पहनेगी, जबकि सिद्धार्थ लाल शाफा के साथ ऑफ-व्हाइट शेरवानी पहनेंगे.

सिद्धार्थ मल्होत्रा ​और कियारा आडवाणी का विवाह स्थल

सिद्धार्थ और कियारा की धमाकेदार शादी राजस्थान के जैसलमेर के सूर्यगढ़ पैलेस में हो रही है. महल किसी सपने से कम नहीं है. फाइव स्टार होटल हर तरफ रॉयल टच देता है. बताया जा रहा है कि जिस कमरे को शादी के लिए बुक किया गया है, उसके एक रात का किराया 1 लाख 30 हजार रुपये है.

सिद्धार्थ मल्होत्रा​ और कियारा आडवाणी की शादी के मेहमानों की लिस्ट

कपल की शादी में ज्यादा लोग नहीं होंगे. सिर्फ परिवार के सदस्य और करीबी दोस्त को ही इनवाइट किया गया है. इससे पहले आज खबर आई थी कि कियारा ने अपने कबीर सिंह के सह-कलाकार शाहिद कपूर और उनकी पत्नी मीरा राजपूत को आमंत्रित किया है. करण जौहर, मनीष मल्होत्रा, वरुण धवन और अश्विनी यार्डी जैसे अन्य लोगों को भी शादी में आमंत्रित किया गया है. रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया गया है कि कियारा की बेस्ट फ्रेंड ईशा अंबानी, जिन्होंने हाल ही में अपने जुड़वा बच्चों को जन्म दिया है, समारोह की शोभा बढ़ा सकती हैं.

सिद्धार्थ मल्होत्रा​ और कियारा आडवाणी की संगीत की तैयारी

बॉलीवुड की फेवरेट जोड़ी से संगीत की रात में अपने डांस से स्टेज पर आग लगाने की उम्मीद है. कथित तौर पर, कियारा, दुबई में सिड के साथ अपने नए साल की छुट्टी के दौरान, अपने दोस्तों के साथ एक संगीत गीत की प्लेलिस्ट पर चर्चा करती हुई देखी गई. ये दोनों अपनी सुपरहिट फिल्म शेरशाह के गाने रातां लंबियां पर परफॉर्म कर सकते हैं, क्योंकि यहीं से कपल की लवस्टोरी शुरू हुई थी.

सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​और कियारा आडवाणी की शादी का मेन्यू

बंगलौर टाइम्स के मुताबिक, सिद्धार्थ मल्होत्रा​और कियारा आडवाणी की शादी का मेन्यू काफी शानदार होगा. इसमें बाजरे की रोटी, बाजरे का सोया जैसे राजस्थानी व्यंजनों के साथ कॉन्टिनेंटल और भारतीय भोजन का भव्य प्रसार शामिल होगा.

Also Read: कियारा आडवाणी को इम्प्रेस करने के लिए सिद्धार्थ मल्होत्रा के परिवार वाले करेंगे स्पेशल डांस,यहां जानें डिटेल्स
सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी की शादी का रिसेप्शन

6 फरवरी को शादी के बंधन में बंधने के बाद, कियारा और सिद्धार्थ के दो रिसेप्शन की मेजबानी करने की उम्मीद है. फिल्म बिरादरी के लिए पहला रिसेप्शन कथित तौर पर दिल्ली में होगा और दूसरा मुंबई में आयोजित किया जाएगा.

विज्ञापन
Ashish Lata

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola