कियारा आडवाणी ने किया अपने सबसे बड़े डर का खुलासा, बोलीं- मसकली गाना कभी नहीं कर पाई क्योंकि...
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 06 Jun 2022 11:16 AM
बॉलीवुड दिवा कियारा आडवाणी अपनी हालिया रिलीज फिल्म 'भूल भुलैया 2' की सक्सेस को इंज्वॉय कर रही हैं. फिल्म का निर्देशक अनीस बज्मी ने किया है
बॉलीवुड दिवा कियारा आडवाणी (Kiara Advani) अपनी हालिया रिलीज फिल्म ‘भूल भुलैया 2’ की सक्सेस को इंज्वॉय कर रही हैं. फिल्म का निर्देशक अनीस बज्मी ने किया है और इसमें कियारा, कार्तिक आर्यन, तब्बू और राजपाल यादव मुख्य भूमिका में हैं. आकाश कौशिक और फरहाद सामजी द्वारा लिखित इस फिल्म को टी-सीरीज फिल्म्स के तहत भूषण कुमार और कृष्ण कुमार और सिने1 स्टूडियो के बैनर तले मुराद खेतानी और अंजुम खेतानी द्वारा सह-निर्मित किया गया है. हाल ही में कियारा ने अपने डर के बारे में खुलासा किया.
‘कबीर सिंह’ की अभिनेत्री ने कहा, “मुझे बर्ड फोबिया है”, जिसके जवाब में फिल्म निर्माता अनीस बज्मी ने कहा कि हमें इसके बारे में नहीं पता था नहीं तो हम इसका पूरा फायदा उठाते. कियारा ने दूसरे इंटरव्यू में भी अपने फोबिया के बारे में खुलकर बात की थी. नो फिल्टर नेहा सीजन 5 पर उन्होंने अपने फोबिया के बारे में कहा, “मुझे एक मेजर बर्ड फोबिया है. मुझे नहीं पता कि यह क्या है, लेकिन मुझे बर्ड फोबिया है. मैं रोना शुरू कर दूंगी. मैं वो मसकली गाना कभी नहीं कर पाई जो सोनम कपूर ने किया था. अगर किसी ने मुझसे कहा कि मुझे फिल्म में यही करना है, तो मैं फिल्म छोड़ दूंगी.”
कॉस्मोपॉलिटन इंडिया से बात करते हुए कियारा ने खुलासा किया कि, विश्वास, समझ, वफादारी, सम्मान और कॉमेडी वो प्रमुख चीजें हैं जो वह अपने लाईफ पार्टनर में चाहती हैं. उन्होंने कहा, “मैं ऐसे इंसान को चाहती हूं जो मुझे सिर्फ प्यार, मुझे देखे और सुनें, महसूस करे और मुझे हल्के में न ले.
Also Read: ऋतिक रोशन को इस वजह से ‘विक्रम वेधा’ के लिए किया गया फाइनल, अब हुआ खुलासा
वर्कफ्रंट की बात करें तो, कियारा आडवाणी वरुण धवन, कियारा आडवाणी, अनिल कपूर, नीतू कपूर, मनीष पॉल और प्राजक्ता कोली के साथ अपनी अगली रिलीज़ ‘जुग जुग जीयो’ के लिए तैयार हैं. फिल्म का निर्देशन राज मेहता ने किया है और करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शंस द्वारा निर्देशित है. फिल्म 24 जून 2022 को रिलीज होने वाली है. उनके आनेवाले प्रोजेक्ट्स में राम चरण के साथ ‘आरसी -15’ और विक्की कौशल और भूमि पेडनेकर के साथ ‘गोविंदा नाम मेरा’ शामिल हैं. शशांक खेतान द्वारा निर्देशित यह फिल्म 10 जून 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










