Khelo India Youth Games 2021: झारखंड के बालक और बालिका हॉकी टीम शान से सेमीफाइनल में

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 07 Jun 2022 9:14 PM

विज्ञापन

हरियाणा के पंचकुल में चल रहे खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2021 में झारखंड की बालक और बालिका हॉकी टीम ने अपने-अपने मुकाबले जीत लिये हैं. दोनों टीमें सेमीफाइनल में पहुंच गयी है. महिला टीम ने पंजाब को 6-1 से हराया, जबकि पुरुष टीम ने चंडीगढ़ को 5-2 से हरा दिया.

विज्ञापन

हरियाणा के पंचकुला में चल रहे खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2021 में झारखंड के बालक और बालिका हॉकी टीम ने अपने प्रतिद्वंद्वि को हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है. दोनों ही टीमें गोल्ड की प्रबल दावेदार हैं. झारखंड के लिए पहले बालिका वर्ग से खुशखबरी आयी, उसके तुरंत बाद पुरुषों की टीम ने भी सेमीफाइनल में प्रवेश किया. महिला वर्ग में हॉकी झारखंड ने हॉकी पंजाब को 6-1 से पराजित किया. वहीं पुरुष वर्ग में हॉकी झारखंड ने हॉकी चंडीगढ़ को 5-2 से हराया.

बालक टीम ने चंडीगढ़ को हराया 

झारखंड बालक हॉकी की टीम ने हॉकी चंडीगढ़ से दो बार पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए मैच 5-2 से जीत लिया. आज चंडीगढ़ की टीम ने मैच के तीसरे मिनट में ही झारखंड पर पहला गो दागकर दबाव बनाने की कोशिश की. झारखंड के खिलाड़ी दबाव में नहीं आए और 8वें मिनट में गोल कर 1-1 की बराबरी कर ली. फिर चंडिगढ़ ने दूसरा गोल पहले क्वार्टर में ही दागा और 2-1 की बढ़त बना ली.

Also Read: Khelo India Youth Games 2021: झारखंड के सदानंद कुमार ने नेशनल रिकॉर्ड बनाकर जीता गोल्ड मेडल
नवीन केरकेट्टाऔर मनोहर मुंडू ने किये दो-दो गोल

इसके बाद झारखंड की टीम ने आक्रामक प्रदर्शन करते हुए दूसरे क्वार्टर में दो गोल तथा तीसरे क्वार्टर में दो और गोल किये. अंत में झारखंड टीम को 5-2 से जीत मिली. झारखंड टीम की ओर से 8वें मिनट में नवीन केरकेट्टा, 20वें और 26वें मिनट में मनोहर मुंडू और 41वें और 43वें मिनट में दीपक सोरेंग ने गोल किया. इस जीत के साथ झारखंड की पुरुष टीम सेमीफाइनल में पहुंच गयी है.

महिला टीम ने पंजाब को हराया

बालिका वर्ग की बात करें तो अपने तीसरे मैच में हॉकी झारखंड ने हॉकी पंजाब को 6-1 से हरा दिया. झारखंड की निक्की कुल्लू ने मैच के पहले मिनट में ही गोल कर टीम को बढ़त दिलायी. हाफ टाइम तक झारखंड टीम सिर्फ एक गोल ही कर पायी थी. तीसरे क्वार्टर में झारखंड ने 3 गोल दागे और अंतिम क्वार्टर में दो गोल कर मैच 6-1 से जीतकर प्रतियोगिता में लगातार तीसरी जीत दर्ज की.

Also Read: पकौड़े बेचने वाले की बेटी ने खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2022 में जीता पहला गोल्ड, काजोल ने उठाया 113 किलो वजन
रजनी केरकेट्टा ने दागे दो गोल

झारखंड की महिला टीम अपने पुल में टॉप करते हुए सेमीफाइनल में पहुंच गयी है. झारखंड टीम की ओर से निक्की कुल्लू ने पहले मिनट में फील्ड गोल, संजना होरो ने 33वें मिनट ने फील्ड गोल, रोपनी कुमारी ने 43वें मिनट में पेनाल्टी कॉर्नर से गोल, निराली कुजुर ने 52वें मिनट में फील्ड गोल तथा रजनी केरकेट्टा ने पेनाल्टी कॉर्नर से 42वें और 54वें मिनट में दो गोल किये. जबकि हॉकी पंजाब की ओर से एक मात्र गोल 60वें मिनट में तरनप्रीत कोर ने किया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola