Kharsawan News: देर रात घर पर पड़ी पुलिस की रेड,चोरी के 62 मोबाइल फोन बरामद, एक गिरफ्तार
Published by : Dipali Kumari Updated At : 14 Jul 2025 4:04 PM
मामले की जानकारी देते एसडीपीओ
Kharsawan News: आमदा ओपी पुलिस ने छापेमारी कर चोरी के 62 मोबाइल फोन समेत एक टैब बरामद किया है. गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गयी. बाजार में इन सभी मोबाइल की कीमत करीब 10 लाख रुपए के आसपास बतायी गयी है.
Kharsawan News | खरसावां, शचींद्र कुमार दाश: जिले के आमदा ओपी पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. पुलिस ने छापेमारी कर चोरी के 62 मोबाइल फोन समेत एक टैब बरामद किया है. मामले में पुलिस ने आमदा के मोदी मुहल्ला से एक हिमांशु मोदी उर्फ रचित नाम के एक युवक को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.
गुप्त सूचना के आधार पर रात में हुई छापेमारी
सरायकेला के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी समीर कुमार सवैया ने प्रेस वार्ता कर इस मामले की जानकारी दी. उन्होंने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर खरसावां थाना पुलिस एवं आमदा ओपी पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए कल रविवार की रात बड़ा आमदा गांव के मोदी मोहल्ला निवासी हिमांशु मोदी उर्फ रचित के घर छापामारी की. इस दौरान पुलिस ने घर से चोरी के 62 मोबाइल फोन समेत एक टैब बरामद किया.
झारखंड की ताजा खबरें यहां पढ़ें
बरामद सभी मोबाइल की कीमत करीब 10 लाख रुपये
बरामद किए गए सभी 62 मोबाइल फोन अलग-अलग कंपनी के हैं. बाजार में इन सभी मोबाइल की कीमत करीब 10 लाख रुपए के आसपास बतायी गयी है. एसडीपीओ ने बताया कि आरोपी के पास से ये मोबाइल फोन कहां से और कैसे आए हैं, इसकी जांच चल रही है. इस मामले में शामिल अन्य लोगों की भी जल्द गिरफ्तारी होगी.
मामले की गंभीरता से जांच कर रही पुलिस
आरोपी के खिलाफ पूर्व में कोई आपराधिक मामला दर्ज नहीं है. हालांकि पुलिस मामले से जुड़े अन्य बिंदुओं पर भी गंभीरता से जांच कर रही है. पुलिस द्वारा गठित छापामारी दल में सरायकेला सर्किल इंस्पेक्टर नितिन कुमार, खरसावां थाना प्रभारी गौरव कुमार ,आमदा ओपी प्रभारी रमन कुमार विश्वकर्मा समेत पुलिस बल शामिल थे.
इसे भी पढ़ें
मंत्री योगेंद्र प्रसाद के छोटे भाई के श्राद्ध में पहुंची कल्पना सोरेन, दुखी परिवार को दिया सहारा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Dipali Kumari
नमस्कार! मैं दीपाली कुमारी, एक समर्पित पत्रकार हूं और पिछले 3 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं. वर्तमान में प्रभात खबर में कार्यरत हूं, जहां झारखंड राज्य से जुड़े महत्वपूर्ण सामाजिक, राजनीतिक और जन सरोकार के मुद्दों पर आधारित खबरें लिखती हूं. इससे पूर्व दैनिक जागरण आई-नेक्स्ट सहित अन्य प्रतिष्ठित समाचार माध्यमों के साथ भी कार्य करने का अनुभव है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










