KBC 14 के सेट पर अमिताभ बच्चन के पैर की नस कटी, तुरन्त ले जाया गया था अस्पताल, जानें पूरा मामला

अमिताभ बच्चन ने अपने लेटेस्ट ब्लॉग में खुलासा किया कि उनके बाएं पैर की एक नस कट गई थी. जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया. हालांकि अब वो ठीक है. बता दें कि ये हादसा उनके साथ कौन बनेगा करोड़पति 14 के सेट पर हुआ.
KBC 14: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन एक तरफ अपनी अपकमिंग फिल्म ऊंचाई को लेकर सुर्खियों में हैं. तो दूसरी तरफ बिग बी क्विज शो कौन बनेगा करोड़पति 14 की शूटिंग में बिजी हैं. इस बीच बिग बी ने अपने लेटेस्ट ब्लॉग में खुलासा किया कि केबीसी की शूटिंग के दौरान उनके साथ एक हादसा हो गया. जिसके बाद उन्हें हॉस्पिटल ले जाया गया. हालांकि अब वो ठीक है.
अमिताभ बच्चन के पैर की नस कटी
अमिताभ बच्चन ने ब्लॉग में बताया कि किसी केबीसी की शूटिंग के दौरान एक मेटल पीस से उनके बाएं पैर की नस काट गई. जिसके बाद से काफी खून बहने लगा. घटना के बारे में एक्टर ने अपने ब्लॉग में लिखा, जूते में लगे धातु के एक टुकड़े ने मेरे बाएं पैर की नस काट दी. जब कट से खून लगातार बहने लगा तो समय पर स्टाफ और चिकित्सकों की एक टीम ने मेरी सहायता की. समय पर चिकित्सा सहायता मिलने से मेरा उपचार हो गया, हालांकि कुछ टांके लगाए गए हैं.
अमिताभ बच्चन ने शेयर की थी ये तसवीरें
गौरतलब है कि शनिवार को अमिताभ बच्चन ने ‘कौन बनेगा करोड़पति’ के सेट से तस्वीरें साझा की थीं, जिनमें उनके बाएं पैर पर पट्टी बंधी दिखी. वहीं, केबीसी के सेट पर बिग बी ने अपना 80वां जन्मदिन मनाया था. इस दौरान शो पर उनके बेटे अभिषेक बच्चन औऱ पत्नी जया बच्चन आई थी. दोनों ने शो में चार चांद लगा दिया था. ये एपिसोड काफी शनादार रहा था.
Also Read: KBC 14: बिहार के सक्षम ने जीते सिर्फ इतने रुपये, महात्मा गांधी से जुड़े इस सवाल पर फंसे, जानिए सही जवाब
वहीं, फिल्मों की बात करें तो अमिताभ बच्चन की फिल्म ‘ऊंचाई’ का ट्रेलर रिलीज हो चुका है. फिल्म 11.11.22 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. इसमें अनुपम खेर और बोमन ईरानी, सारिका, डैनी डेंगज़ोम्पा, नीना गुप्ता, परिणीता चोपड़ा अहम रोल में है. पिछली बार एक्टर अजय देवगन औऱ रकुल प्रीत सिंह के साथ फिल्म रनवे 34 में नजर आए थे.
पीटीआई भाषा से इनपुट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By दिव्या केशरी
दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.
शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत
दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.
खबरों को लेकर सोच
दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










