Katrina Vicky Wedding: सिक्योरिटी के बावजूद वेडिंग वेन्यू से VIDEO VIRAL, राजस्थानी स्टाइल में कपल का वेलकम

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 07 Dec 2021 8:12 AM

विज्ञापन

Katrina Kaif Vicky Kaushal Wedding: विक्की कौशल और कैटरीना कैफ का सिक्स सेंस फोर्ट बरवाड़ा में भव्य स्वागत किया गया. वहीं इतनी सिक्योरिटी के बावजूद वेडिंग वेन्यू की कई वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं.

विज्ञापन

Katrina Kaif Vicky Kaushal Wedding: बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल (Vicky Kaushal) और कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) की शादी की चर्चा इन-दिनों सुर्खियों में है. दोनों आगामी 9 दिसंबर को सवाई माधोपुर जिले के चौथ का बरवाड़ा स्थित होटल सिक्स सेंसेस फोर्ट में शाही अंदाज में सात फेरे लेंगे. उनकी शादी को लेकर हर रोज नए अपडेट्स सामने आते रहते हैं. बीते सोमवार को कैटरीना कैफ और विक्की कौशल वेडिंग वेन्यू पहुंच चुके हैं.

होटल मैनेजमेंट की ओर से कैटरीना कैफ और विक्की कौशल का महल में भव्य स्वागत किया गया. रिपोर्ट्स की माने तो जैसे ही दोनों कपल होटल पहुंचे, वैसे ही आतिशबाजी की गई और सभी मेहमानों का फूल-माला पहनाकर राजस्थानी स्टाइल में स्वागत किया गया.

https://www.instagram.com/p/CXJPdTkgwlx/

दोनों के वेडिंग प्लेस की कई फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं. वीडियो में मेहमानों का जोरदार स्वागत होता दिखाई दे रहा है. सभी लोग इस जश्न में झूम रहे हैं. वहीं शादी को लेकर महल को दुल्हन की तरह सजाया गया है. वहीं किले की दीवारों पर लाइटिंग की गई है. वहीं सभी लोग जोधा अकबर का सॉन्ग ख्वाजा मेरे ख्वाजा गाते दिखाई दे रहे हैं.

Also Read: Katrina Vicky wedding: कैटरीना कैफ के लिए रानी पद्मावती सुइट बुक, जानें इसकी खासियत और एक रात की कीमत

फैंस कैटरीना और विक्की कौशल की शादी को लेकर काफी एक्साइटेड हैं. वे इस बिग फैट ग्रैंड वेडिंग की फोटो और वीडियो देखने के लिए काफी बेताब हैं. सबी जानना चाहते हैं कि अंदर कैसा होगा. वहीं कुछ फैंस तो यह भी सोच रहे हैं कि इतनी कड़ी सिक्योरिटी के बावजूद वेडिंग वेन्यू से फोटोज कैसे वायरल हो रही हैं.

https://www.instagram.com/p/CXJfB8xqXxd/

आपको बता दें कि, दोनों आगामी 9 दिसंबर को होटल सिक्स सेंसेस फोर्ट में शाही अंदाज में सात फेरे लेंगे. शादी को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम हैं. कैटरीना कैफ और विक्की कौशल अपनी शादी को खास बनाने के लिए कोई भी कसर नहीं छोड़ रहे हैं. दोनों ने 700 साल पुराना किला बुक किया है. जिसे रॉयल ढ़ग से सजाया जाएगा. वहीं सारे फंक्शन के लिए अलग से थीम डिसाइडेड है. रिपोर्ट्स की मानें तो अब कैटरीना कैफ और विक्की कौशल दो तरह से शादी करेंगे. दोनों इंडियन ट्रेडिशनल और क्रिश्चियन रिती-रिवाजों से शादी करेंगी.

https://www.instagram.com/p/CXJaVMcqq-G/
देसी से लेकर कॉन्टिनेंटल फूड

विक्की कौशल-कैटरीना कैफ की शादी को रजवाड़ी स्टाइल देने के लिए कई राज्यों और विदेशों से सब्जियां मंगवाई गई है. जहां कर्नाटक से लाल केले और मशरूम मंगवाए गए हैं. वहीं थाईलैंड से भी कई तरह की सब्जियां मंगवाई गई हैं. शादी में कॉन्टिनेंटल फूड से लेकर पारंपरिक राजस्थानी और पंजाबी फूड भी शामिल हैं. शा

Also Read: Vicky Kaushal Katrina Kaif Wedding: लालटेन-मशाल से सजेगा 700 साल पुराना किला, शाही अंदाज में होगा डेकोरेशन

Posted By Ashish Lata

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola