ePaper

कैटरीना कैफ ने 2021 को इस अंदाज में कहा अलविदा, शेयर किया साल का आखिरी वर्कआउट वीडियो

Updated at : 01 Jan 2022 6:38 AM (IST)
विज्ञापन
कैटरीना कैफ ने 2021 को इस अंदाज में कहा अलविदा, शेयर किया साल का आखिरी वर्कआउट वीडियो

कैटरीना कैफ और विक्की कौशल शादी के बाद से लगातार सुर्खियों में हैं. दोनों की शादी की तसवीरों ने सोशल मीडिया पर जमकर चर्चा बटोरीं. इस बात से सभी वाकिफ हैं कि कैट कितनी फिटनेस फ्रीक हैं

विज्ञापन

कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) और विक्की कौशल (Vicky Kaushal) शादी के बाद से लगातार सुर्खियों में हैं. दोनों की शादी की तसवीरों ने सोशल मीडिया पर जमकर चर्चा बटोरीं. इस बात से सभी वाकिफ हैं कि कैट कितनी फिटनेस फ्रीक हैं और कितनी मेहनती हैं. एक्ट्रेस अपने वर्कआउट सेशन को कभी भी किसी चीज के लिए मिस नहीं करती हैं और आज भी उन्होंने अपने एब्स डे की एक झलक साझा की और इसे साल का आखिरी वर्कआउट करार दिया.

कैटरीना ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर इसका वीडियो शेयर किया है. वो जिम में वर्कआउट करती दिख रही हैं. उन्होंने चेहरे पर ग्लो साफ नजर आ रहा है. उनकी तसवीरें तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. बता दें कि कैटरीना हमेशा ही अपने पोस्ट्स को लेकर सुर्खियों में छाई रहती हैं.

undefined

इससे पहले कैटरीना ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर रणवीर सिंह की फिल्म ’83’ की तारीफ करते हुए एक पोस्ट शेयर किया था. फिल्म और रणवीर के प्रदर्शन की प्रशंसा करते हुए उन्होंने लिखा था, “प्यार, प्यार, इस फिल्म को प्यार – यह आपको उस समय तक पहुंचाता है, वह भावना – पूरी टीम ने क्या काम किया – साजिद नाडियाडवाला, रिलायंस एंटरटेनमेंट, दीपिका पादुकोण. कबीर खान, आप हर बार खुद से आगे निकल जाते हैं – यह अगला लेवल है.”

undefined

कैटरीना और विक्की कौशल ने 9 दिसंबर को राजस्थान में एक भव्य लेकिन प्राइवेट समारोह में शादी के बंधन में बंधी थीं. वर्क फ्रंट की बात करें तो कैटरीना ने क्रिसमस के मौके पर अपने नए प्रोजेक्ट का ऐलान किया. एक्ट्रेस ने खुलासा किया कि वह श्रीराम राघवन द्वारा निर्देशित ‘मैरी क्रिसमस’ नामक एक नई फिल्म में विजय सेतुपति के साथ काम करेंगी.

Also Read: अंकिता लोखंडे ने पति विक्की जैन संग शेयर की रोमांटिक तसवीर, कैप्शन में लिखा- सपना सच हुआ…

इसके अलावा वो सलमान खान के साथ ‘टाइगर 3’ में भी नजर आएंगी. इसके साथ सिद्धांत चतुर्वेदी और ईशान खट्टर के साथ ‘फोन भूत’ में नजर आयेंगी. अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा और आलिया भट्ट के साथ ‘जी ले जरा’ में भी दिखेंगी. फिल्म का निर्देशन फरहान अख्तर करेंगे और इसे जोया अख्तर और रीमा कागती द्वारा लिखा जाएगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola