अंकिता लोखंडे ने पति विक्की जैन संग शेयर की रोमांटिक तसवीर, कैप्शन में लिखा- सपना सच हुआ...

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 31 Dec 2021 7:13 PM

विज्ञापन

टीवी एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे ने हाल ही में अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड विक्की जैन से शादी की. इस कपल ने मुंबई में शाही अंदाज में शादी की जिसमें करीबी दोस्तों और परिवारवाले शामिल हुए थे.

विज्ञापन
undefined

टीवी एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे ने हाल ही में अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड विक्की जैन से शादी की. इस कपल ने मुंबई में शाही अंदाज में शादी की जिसमें करीबी दोस्तों और परिवारवाले शामिल हुए थे. अंकिता जो अक्सर अपने प्रशंसकों के साथ अपने दिन की झलक साझा करती हैं, उन्होंने साल के आखिरी दिन पति संग रोमांटिक तसवीर शेयर की शानदार कैप्शन लिखा है.

undefined

अंकिता लोखंडे ने अपनी तस्वीरों के साथ कैप्शन में लिखा, ‘मैं उन रातों के लिए शुक्रगुजार हूं जो सुबह में बदल गईं, मेरी सबसे अच्छा दोस्त जो मेरे परिवार में बदल गया, और सपने जो हकीकत में बदल गए.’ इसके साथ उन्होंने #2021bride #2021lastday #2021lastpost # हैशटैग का इस्तेमाल किया. उनकी इन तसवीरों को फैंस बेहद पसंद कर रहे हैं.

undefined

अंकिता लोखंडे को एक खूबसूरत पिंक बनारसी साड़ी में देखा जा सकता है, जबकि विक्की ने ग्रीन कलर का कुर्ता चुना. उन्होंने हरे रंग की चूड़ियां पहनी हैं और मंगलसूत्र और गोल्डन झुमकें पहने दिख रही हैं. एक तसवीर में वो अकेली पोज देती नजर आ रही हैं.

undefined

अंकिता और विक्की ने 14 दिसंबर को मुंबई में शादी की थी. अंकिता और विक्की दोनों अपने डी-डे पर बेहद खूबसूरत लग रहे हैं. मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी में अंकिता के साथ स्क्रीन स्पेस साझा करने वाली कंगना रनौत भी उनके संगीत समारोह में शामिल हुईं थी. उन्होंने इस समारोह की तसवीरें शेयर की थी. उनकी शादी से लेकर रिसेप्शन तक की फोटोज सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई थी.

undefined

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो विक्की जैन ने पत्नी अंकिता लोखंडे को मालदीव में एक शानदार विला गिफ्ट किया है. इसकी कीमत 50 करोड़ रुपये से भी ज्यादा बताई जा रही है. वहीं अंकिता ने पति विक्की को एक याच गिफ्ट किया है, जो करीब 8 करोड़ रुपये का है. दोनों अपने-अपने गिफ्ट्स से काफी खुश हैं.

undefined

अंकिता लोखंडे और विक्की जैन ने एक-दूसरे को साल 2018 में डेट करना शुरू किया था. इससे पहले अंकिता सुशांत सिंह राजपुत को डेट कर रही थी. जिसके बाद 14 दिसंबर 2021 को धूमधाम से एक दूसरे के साथ शादी की. दोनों की शादी की सभी रस्में काफी ग्रैंड तरीकें से हुई. अंकिता ने शादी से पहले बैचलर पार्टी भी की थी. विक्की पेशे से जाने माने बिजनेसमैन हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola