Katrina Kaif ने चुपके से कर ली सगाई ? इंटरनेट पर बधाई संदेश की बरसात, फैंस बोले Salman भाई का क्या होगा . . .

Author : Prabhat Khabar Digital Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 18 Aug 2021 8:56 PM

विज्ञापन

कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) और विकी कौशल (Vicky Kaushal) के सगाई होने की खबरें सामने आ रही हैं. दोनों की सगाई की अफवाह के बारे में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन अफवाहों के आधार पर ही नेटिज़न्स सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रियाएं शेयर कर रहे हैं.

विज्ञापन

खबरें आ रही हैं कि सबके पसंदीदा कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) और विकी कौशल (Vicky Kaushal) ने सगाई कर ली है. कैटरीना कैफ की टीम ने अफवाह प्रेमी विक्की कौशल के साथ अभिनेत्री की सगाई की अफवाहों का खंडन किया है. कहा जाता रहा था कि विकी कौशल (Vicky Kaushal) के साथ उनका अफेयर है। दोनों की साथ में कई फोटोज भी वायरल हुई हैं.

https://www.instagram.com/p/CSt-OcJM0ho/

इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं तसवीरें

आज इंटरनेट पर उनके रिश्ते के अगले लेवल पर जाने की खबरें सामने आईं. अफवाहों के अनुसार, जोड़े का जल्द ही एक रोका समारोह होगा, जो एक सगाई से पहले होगा. दोनों अभिनेताओं के प्रशंसकों ने इस खबर पर प्रतिक्रिया देना शुरू कर दिया और अब, कैटरीना की टीम ने स्पष्ट किया है कि रिपोर्ट झूठी है.

स्पॉटबॉय की एक रिपोर्ट की मानें तो कैट और विकी एक दूसरे को डेट जरूर कर रहे हैं लेकिन उन्हें लेकर फैल रही ये खबरें एकदम झूठी हैं. विरल भयानी के इंस्टाग्राम हैंडल पर एक पोस्ट शेयर किया गया है. इसमें बताया गया, ‘सगाई की रूमर्स हैं. कहा जा रहा है कि दोनों ने रोका कर लिया है. आधिकारिक ऐलान का इंतजार है. तब तक के लिए ये खबरें रूमर्स.’

सलमान को लेकर फैंस कर रहे हैं मजेदार कमेंट

सलमान खान को फिर से डंप किए जाने पर खेद जताने से लेकर कपल को बधाई संदेश भेजने तक, लोगों के तरह तरह कमेंट सामने आ रहे हैं. एक फैन ने लिखा है अब सल्लू का क्या होगा, एक अन्य फैन ने लिखा है सलमान भाई कुंवारे रह गए. एक यूजर ने लिखा है अब सलमान भाई का क्या होगा

https://www.instagram.com/p/CSta3ztBESm/

वर्क फ्रंट की बात करें तो कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) अब रोहित शेट्टी की डायरेक्शन में बनी फिल्म ‘सूर्यवंशी’ में अक्षय कुमार के साथ नजर आएंगी. इसके अलावा वह ईशान खट्टर और सिद्धांत चतुर्वेदी के साथ फिल्म ‘फोन भूत’ में नजर आएंगी. वहीं कटरीना कैफ, सलमान खान के साथ फिल्म ‘टाइगर 3’ में भी नजर आएंगी.

Posted By: Shaurya Punj

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola