कार्तिक आर्यन ने नन्हे फैन को खुश करने के लिए एयरपोर्ट पर किया ऐसा काम, यूजर्स वीडियो देख करने लगे तारीफ

Published by : Divya Keshri Updated At : 19 Sep 2022 2:28 PM

विज्ञापन

Kartik Aaryan

बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन को एयरपोर्ट पर एक नन्हे फैन ने आवाज दी. कार्तिक उसकी आवाज सुनकर रूक गए और उसके पास जाकर उससे मिले. उन्होंने अपने एक नन्हे फैन की डिमांड पूरी की. कार्तिक ने उसे ऑटोग्राफ भी दिया.

विज्ञापन

Kartik Aaryan Video: बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) की फैन फॉलोइंग बहुत ज्यादा है. कार्तिक के चाहने वालों में हर उम्र के लोग है. एक्टर के फैंस में छोटे बच्चे भी है, जो उन्हें काफी पसन्द करते है. सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक्टर ने एक नन्हे फैन की फरमाइश पूरी की. एक्टर बड़े प्यार से उससे एयरपोर्ट पर मिले और उसके साथ तसवीर भी क्लिक करवाया.

नन्हे फैन से मिले कार्तिक आर्यन

दरअसल, सेलिब्रेटी फोटोग्राफर विरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है. वीडियो में कार्तिक आर्यन जोधपुर एयरपोर्ट में दिख रहे है. वो अन्दर एयरपोर्ट के जाते होते है, तभी उनका एक नन्हा फैन उन्हें पीछे से आवाज देता है. वो उनसे मिलने के लिए सुरक्षा कर्मियों से रिक्वेस्ट करने लगा और रोने लगा. कार्तिक उसकी आवाज सुनकर वापस सिक्योरिटी गेट तक आए.

https://www.instagram.com/p/CipZkC5qFlo/?hl=en
यूजर्स ने की कार्तिक की तारीफ

कार्तिक आर्यन ने अपने नन्हे फैन के साथ फिर फोटो खिंचवाया. साथ ही उसे एक्टर ने ऑटोग्राफ भी दिया. वीडियो तेजी से इंटरनेट पर वायरल हो रहा है. मीडिया यूजर्स कार्तिक की तारीफ करते नहीं थक रहे. एक मीडिया यूजर ने लिखा, पब्लिक को भी सेल्फ-मेड एक्टर की कदर होती है फिर चाहे वो फैन छोटा बच्चा ही क्यों ना हो. एक अन्य यूजर ने लिखा, कार्तिक स्वीटहार्ट है. एक और यूजर ने लिखा, जिस तरह से वो बच्चे से मिले, मेरा दिल जीत लिए.

Also Read: कार्तिक आर्यन ने अपनी बेस्टी के साथ शेयर की फोटो, तब्बू और कियारा आडवाणी ने फटाक से कर दिया ये कमेंट
फिल्म भूल भुलैया 2 ने की ताबड़तोड़ कमाई

कार्तिक आर्यन की फिल्म भूल भुलैया 2 सुपरहिट रहा. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई की. फिल्म के सक्सेस से खुश होकर निर्माता और टी-सीरीज के मालिक भूषण कुमार ने उन्हें स्पोर्ट्स कार मैकलारेन जीटी गिफ्ट की थी. एक्टर ने फोटो शेयर कर लिखा था, ‘चाइनीज खाने के लिए नयी टेबल गिफ्ट मिल गई. मेहनत का फल मीठा होता है सुना था..इतना बड़ा होगा नहीं पता था. भारत का पहला McLaren Gt. अगला गिफ्ट प्राइवेट जेट सर.

कार्तिक आर्यन की आने वाली फिल्में

फिल्मों की बात करें तो कार्तिक आर्यन, कृति सनेन के साथ फिल्म शहजादा करने वाले है. यह फिल्म अल्लू अर्जुन और पूजा हेगड़े अभिनीत तेलुगु हिट अला वैकुंठपुरमलू की हिंदी रीमेक है. इसके अलावा वो हंसल मेहता की कैप्टन इंडिया भी कर रहे है.

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola