Saif Ali Khan के लिए फोटोग्राफर बनी करीना कपूर, फोटो शेयर कर पूछ लिया ये सवाल, वायरल हो रहा पोस्ट

करीना कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर सैफ अली खान की फोटो शेयर की है. तसवीर में ब्लैक टी-शर्ट और ऑलिव ग्रीन कलर का पैंट पहना हुआ है. उनके पीछे का बैकग्राउंड काफी खूबसूरत लग रहा है.
बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर (Kareena Kapoor) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है और दिलचस्प पोस्ट शेयर करती रहती है. करीना ने लेटेस्ट पोस्ट में अपने पति सैफ अली खान (Saif Ali Khan) की तसवीर शेयर की है. सैफ के लिए बेबो फोटोग्राफर बन गई. करीना द्वारा शेयर की गई तसवीर तेजी से इंटरनेट पर वायरल हो रही है.
करीना कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर सैफ अली खान की फोटो शेयर कर कैप्शन में लिखा, इतने हैंडसम क्यों. फोटो देखकर लग रहा है कि कपल अपने छत पर आराम कर रहे थे. तभी बेबो ने सैफ की तसवीर क्लिक कर ली. एक्टर तसवीर में मुस्कुराते दिख रहे है और उन्होंने ब्लैक टी-शर्ट और ऑलिव ग्रीन कलर का पैंट पहना हुआ है. उनके पीछे का बैकग्राउंड काफी खूबसूरत लग रहा है. एक पूल और बहुत सारे इनडोर पौधे दिख रहे है. सामने एक टेबल है और उसपर कॉफी का मग रखा हुआ है.

करीना कपूर ने पिछले साल आमिर खान की फिल्म लाल सिंह चड्ढा में काम किया था. अद्वैत चौहान द्वारा निर्देशित यह फिल्म हॉलीवुड फिल्म फॉरेस्ट गंप की आधिकारिक हिंदी रीमेक थी. फिल्म को मिश्रित समीक्षाएं मिलीं और इसमें मोना सिंह ने भी प्रमुख भूमिका निभाई. करीना के पास तीन दिलचस्प प्रोजेक्ट्स हैं – द क्रू, द बकिंघम मर्डर्स और द डिवोशन ऑफ़ सस्पेक्ट एक्स.
सैफ अली खान की आदिपुरुष इस साल होगी रिलीज
वहीं, सैफ अली खान पिछली बार ऋतिक रोशन के साथ व्रिकम वेधा में नजर आए थे. सैफ की आने वाली फिल्म आदिपुरुष है, जो 16 जून, 2023 को रिलीज होगी. आदिपुरुष में प्रभास, कृति सेनन और सैफ मुख्य भूमिका में हैं. यह भारतीय महाकाव्य रामायण का सिनेमाई रूपांतरण है. जहां प्रभास फिल्म में राघव की भूमिका निभाएंगे, वहीं कृति जानकी की भूमिका निभाएंगी. दूसरी ओर, सैफ फिल्म में राजा रावण का किरदार निभाते हुए खलनायक के रूप में नजर आएंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By दिव्या केशरी
दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.
शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत
दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.
खबरों को लेकर सोच
दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










