ePaper

Kareena Kapoor Khan ने सैफ के साथ शेयर की Throwback Photo, कहा उफ्फ ये कमर. . .

Updated at : 14 Jan 2021 5:33 PM (IST)
विज्ञापन
Kareena Kapoor Khan ने सैफ के साथ शेयर की Throwback Photo, कहा उफ्फ ये कमर. . .

Kareena Kapoor Khan Throwback Photo,Kareena Kapoor Khan baby bump, Kareena Kapoor Khan pregnancy : मॉम टू बी करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan ) सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीर को शेयर कर हमेशा चर्चा में रहती हैं. एक्ट्रेस ने हाल ही में इंस्टाग्राम एकाउंट से एक थ्रोबैक तस्वीर शेयर की है, जिसमें वह सैफ अली खान (Saif Ali Khan) के साथ दिखाई दे रही हैं. उनकी यह फोटो जैसलमेर की है. करीना कपूर ने फोटो को शेयर करते हुए कहा कि ‘ये फोटो कुछ ज्यादा ही पुरानी फोटो है। साल 2007 जैसलमेर में हुआ था. उफ्फ ये कमर. मैं अपनी कमर की बात कर रही हूं, सैफू की नहीं. प्लीज मुझे वापस ले जाओ उस समय में.’

विज्ञापन

मॉम टू बी करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan ) सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीर को शेयर कर हमेशा चर्चा में रहती हैं. एक्ट्रेस ने हाल ही में इंस्टाग्राम एकाउंट से एक थ्रोबैक तस्वीर शेयर की है, जिसमें वह सैफ अली खान (Saif Ali Khan) के साथ दिखाई दे रही हैं. उनकी यह फोटो जैसलमेर की है. करीना कपूर ने फोटो को शेयर करते हुए कहा कि ‘ये फोटो कुछ ज्यादा ही पुरानी फोटो है। साल 2007 जैसलमेर में हुआ था. उफ्फ ये कमर. मैं अपनी कमर की बात कर रही हूं, सैफू की नहीं.  प्लीज मुझे वापस ले जाओ उस समय में.’

https://www.instagram.com/p/CJ-5T0LpmH1/?utm_source=ig_embed

जीरो फीगर का ट्रेंड सेट करने के लिए याद किया जाता है करीना को

करीना ने टशन के लिए बिकनी फिगर हासिल करने के लिए आठ किलो वजन कम किया था. हालांकि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कोई जादू नहीं चला सकी, लेकिन करीना के स्लिम फिगर ने भारत में इस ट्रेंड के सेट किया था. इस पिल्म से ही करीना और सैफ की लव स्टोरी शुरु हुई थी. करीना और सैफ अली खान ने कुछ समय तक डेटिंग करने के बाद 2012 में शादी के बंधन में बंधे. उन्होंने 20 दिसंबर 2016 को अपने पहले बच्चे तैमूर का स्वागत किया.

https://www.instagram.com/p/CJ6kdK2pwSi/

जल्द ही फिर से मां बनने जा रही हैं करीना कपूर खान

करीना कपूर खान के बारे में बात करें तो वो मार्च के महीने में दूसरी बार मां बनने वाली हैं. इस बीच खबरें आ रही हैं कि एक्ट्रेस बच्चे को जन्म देने से पहले वह नए घर में शिफ्ट हो सकती हैं। पिछले दिनों करीना कपूर ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की थी. इसमें वह अपनी बहन करिश्मा कपूर के अलावा मलाइका अरोड़ा और अमृता अरोड़ा के साथ नजर आ रही थीं.

https://www.instagram.com/p/CIxYvolpPhH/

डेलिवरी के बाद इन फिल्मों में नजर आएंगी करीना

पिछले साल ही करीना ने फिल्म लाल सिंह चड्ढा की शूटिंग खत्म की है. आमिर खान की इस फिल्म को क्रिसमस 2021 के अवसर पर रिलीज किया जाएगा. इसके अलावा करीना करण जौहर के निर्देशन में बनने वाली तख्त में भी अहम भूमिका निभाती दिखेंगी. खबर ये भी है कि जल्द ही करीना वीरे दी वेडिंग 2 की शूटिंग करने वाली हैं. आपको बता दें ये फिल्म 2018 में रिलीज वीरे दी वेडिंग का सीक्वल होगी.

https://www.instagram.com/p/CHafzNspJL-/

Posted By: Shaurya Punj

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola