ePaper

Kareena Kapoor Khan Pregnancy: करीना कपूर ने डिलिवरी से पहले शेयर की ये तस्वीर, फैंस पूछे बेबी कब . . .

Updated at : 18 Feb 2021 9:59 PM (IST)
विज्ञापन
Kareena Kapoor Khan Pregnancy:  करीना कपूर ने डिलिवरी से पहले शेयर की ये तस्वीर, फैंस पूछे बेबी कब . . .

Kareena Kapoor Khan Pregnancy: बॉलीवुड अदाकारा करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) ने प्रेग्नेंसी के दौरान भी अपने लुक और स्टाइल का पूरा ख्याल रखा है. अपनी इस रिपोर्ट में हम आपको करीना कपूर खान के मैटरनिटी ड्रेस में बेस्ट लुक्स दिखाने वाले हैं. अभिनेत्री करीना कपूर खान अब किसी भी वक्त अपने दूसरे बच्चे को जन्म दे सकती हैं. उनके घर पर उनके करीबी लोग लगातार उनसे मिलने पहुंच रहे है. आज करीना कपूर की मां बबिता कपूर और बहन करिश्मा कपूर सुबह-सुबह उनके घर पहुंचीं और हाल चाल जाना.

विज्ञापन

बॉलीवुड अदाकारा करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) ने प्रेग्नेंसी के दौरान भी अपने लुक और स्टाइल का पूरा ख्याल रखा है. अपनी इस रिपोर्ट में हम आपको करीना कपूर खान के मैटरनिटी ड्रेस में बेस्ट लुक्स दिखाने वाले हैं. अभिनेत्री करीना कपूर खान अब किसी भी वक्त अपने दूसरे बच्चे को जन्म दे सकती हैं. उनके घर पर उनके करीबी लोग लगातार उनसे मिलने पहुंच रहे है. आज करीना कपूर की मां बबिता कपूर और बहन करिश्मा कपूर सुबह-सुबह उनके घर पहुंचीं और हाल चाल जाना.

https://www.instagram.com/p/CKdTtYFpfYM/

करीना ने शेयर किया ये फोटो

करीना ने एक पौधे की तस्वीर साझा की और उसके साथ लिखा- ख़ूबसूरत दीया और वैभव को बधाई। इसके साथ करीना ने दिल की एक इमोजी भी बनायी. फैन ने करीना की एक तस्वीर पर कमेंट किया है बेबो बेबी कब आएगा. बेबो ने इससे पहले इंस्टा स्टोरी में एक वीडियो भी शेयर किया, जिसमें वो बच्चों के लिए एक कोचिंग वेबसाइट का विज्ञापन कर रही हैं.

https://www.instagram.com/p/CKdaVtlpou5/

करीना का मैटरनिटी लुक वायरल

अपने ग्लैमर से करीना कपूर खान ने मैटरनिटी लुक को भी शानदार बना दिया। अपनी इस रिपोर्ट में हम आपको करीना कपूर खान के कुछ शानदार लुक्स दिखाने वाले हैं। इन लुक्स के दमपर करीना कपूर खान ने फैंस की जमकर तारीफें बटोरी थीं. सैफ अली खान के बच्चों का नाम सारा अली खान, इब्राह‍िम अली खान और तैमूर अली खान है. चौथे बच्चे को लेकर अभी सभी इंतजार कर रहे हैं. सैफ अली खान और करीना कपूर ने 16 अक्टूबर 2012 को शादी की थी। दोनों के तैमूर अली खान नाम का एक बेटा है. सैफ ने पहली शादी अभिनेत्री अमृता सिंह से की थी, जिनसे उनके दो बच्चे सारा और इब्राहिम हैं.

https://www.instagram.com/p/CJ-5T0LpmH1/

किसी भी वक्त आ सकती है गुड न्यूज

बीते दिनों बताया गया था कि करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) की ड्यू डेट 15 फरवरी है. जिसके कारण अब लोगों को हर पल एक खुशखबरी का इंतजार है. अब किसी भी वक्त सैफीना के फैंस के लिए गुड न्यूज आ सकती है. फैंस भी इस गुड न्यूज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.

https://www.instagram.com/p/CJu9tERpW9_/

Posted By: Shaurya Punj

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola