इरफान खान संग इस वजह से करण जौहर ने नहीं की कोई भी फिल्म, बोले- मैं उनके चमचमाते करियर में धब्बा…

Updated:
विज्ञापन
इरफान खान संग इस वजह से करण जौहर ने नहीं की कोई भी फिल्म, बोले- मैं उनके चमचमाते करियर में धब्बा…

फिल्मकार करण जौहर ने खुलासा किया कि उन्होंने कभी दिवंगत अभिनेता इरफान खान संग फिल्म क्यों नहीं बनाई. निर्माता ने कहा, वह कभी किसी ऐसी पटकथा, किसी फिल्म या किसी ऐसे विचार तक नहीं पहुंच पाए जो इरफान खान की शख्सियत के साथ न्याय कर पाए.

विज्ञापन

फिल्मकार करण जौहर ने अपने निर्देशन की शुरुआत रोमांटिक कॉमेडी-ड्रामा कुछ कुछ होता है से की, फिल्म को दर्शकों ने काफी ज्यादा प्यार दिया. जिसके बाद उन्होंने कभी खुशी कभी गम, माई नेम इज खान, राज़ी, शेरशाह जैसी कई सुपरहिट फिल्में बनाई. अब उन्होंने एक इंटरव्यू ने कहा कि वह दिवंगत अभिनेता इरफान खान के करियर में कोई ‘धब्बा’ नहीं बनना चाहते थे, इसलिए उन्होंने उनके साथ कभी कोई फिल्म नहीं की.

इरफान खान संग इस वजह से करण जौहर ने नहीं की कोई फिल्म

पत्रकार एवं लेखिका शुभ्रा गुप्ता को उनकी किताब ‘इरफान: लाइफ इन मूवीज’ के सिलसिले में दिए साक्षात्कार में करण जौहर ने कहा कि इरफान का कद उन सभी प्रस्तावों से बढ़कर था, जो वह उन्हें दे सकते थे. उन्होंने कहा कि वह कभी किसी ऐसी पटकथा, किसी फिल्म या किसी ऐसे विचार तक नहीं पहुंच पाए जो इरफान खान की शख्सियत के साथ न्याय कर पाए. किताब में करण जौहर के हवाले से कहा गया, ”यही कारण है कि मैंने कभी इरफान के साथ कोई फिल्म नहीं बनाई, क्योंकि मैं ऐसा फिल्मकार नहीं बनना चाहता था, जो उन्हें मामूली फिल्म दे. मैं उनके बेहतरीन करियर में कोई धब्बा नहीं बनना चाहता था.”

इरफान खान के बारे में

करण जौहर ने ‘कुछ कुछ होता है’, ‘कभी खुशी कभी गम’, ‘माय नेम इज़ खान’ और ‘ए दिल है मुश्किल’ जैसी कई हिट फिल्मों का निर्देशन किया है. करण जौहर ने कहा कि हालांकि, अभिनेता के निधन के बाद उन्हें पांच ऐसी कहानियां मिलीं, जिसके साथ इरफान खान ही न्याय कर सकते थे और वह इस बात से बेहद निराश थे कि ये कहानियां उनके जाने के बाद उन्हें मिलीं. इरफान खान का अप्रैल 2020 में कैंसर के कारण निधन हो गया था. बता दें कि करण जौहर ने शाहरुख खान के लिए दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे (1995), दिल तो पागल है (1997), डुप्लीकेट (1998), मोहब्बतें (2000), मैं हूं ना (2004), वीर- जैसी कई फिल्मों में कॉस्ट्यूम डिजाइनर के रूप में काम किया है. (भाषा इनपुट के साथ)

Also Read: Sonali Seygall Wedding: कौन हैं आशीष सजनानी, जिनके संग प्यार का पंचनामा फेम सोनाली सहगल ने रचाई शादी, PHOTOS

विज्ञापन
आशीष लता

लेखक के बारे में

By आशीष लता

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola